Mangal Rahu Yuti 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल फरवरी 2026 में महत्वपूर्ण गोचर करने जा रहे हैं. मंगल गोचर करके शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे. उस पर भी भयंकर बात यह है कि वे कुंभ राशि में पहले से मौजूद राहु से युति करेंगे.
मंगल राहु का विस्फोटक योग
23 फरवरी 2026 को मंगल गोचर करके कुंभ राशि में आएंगे और 2 अप्रैल 2026 तक कुंभ में रहेंगे. वहीं राहु कुंभ राशि में ही संचरण कर रहे हैं और 5 दिसंबर 2026 तक कुंभ में रहेंगे. इससे 23 फरवरी से 2 अप्रैल 2026 तक कुंभ में मंगल राहु की युति रहेगी, जो विस्फोटक योग बनाएगी. राहु-मंगल के संयोग से बना विस्फोटक योग 3 राशि के जातकों के जीवन में कई क्षेत्रों में नकारात्मक प्रभाव दे सकता है. जानिए इस दौरान किन-किन राशि के लोगों को नुकसान से बचने के लिए संभलकर रहने की जरूरत है.
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं और उनका राहु के युति करना इस राशि के जातकों को एक नहीं ढेरों समस्याएं दे सकता है. नौकरी करने वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. तनाव बढ़ेगा. सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए भी मंगल-राहु की युति से बना विस्फोटक योग सेहत संबंधी समस्याएं दे सकता है. इस दौरान स्वास्थ्य की अनदेखी ना करें. यदि बीमारी हो तो तुरंत इलाज कराएं. खान-पान का भी ध्यान रखें. पहले से बीमार लोग अपना ज्यादा ख्याल रखें.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी यह युति ठीक नहीं है. धन हानि का सामना करना पड़ सकता है. निवेश से बचें. जोखिम लेना ठीक नहीं रहेगा. अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, इलाज पर पैसा खर्च होगा.
बचाव के उपाय
रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें. राहु के दुष्प्रभावों से बचने के लिए कुत्ते को खाना दें. जाप-पाठ करें. सकारात्मक सोच रखें.