अभी अभीः मुजफ्फरनगर में दो पक्षों में संघर्ष, मारपीट, जमकर पथराव

इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूजडू में विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान जमकर लाठी डंडे, ईंट और पत्थर चले। पथराव होने से अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूजडू की खालसा पट्टी में आबिद और रियाजुल के बीच घर के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। पथराव होने से अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के समून, अब्बासी, फिरोज, अफसर, मेहरूनिशा, रोशनजहां और व शोएब समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।