देखकर हंसती और चिढ़ाती थी; लड़के ने 7 साल की बच्ची का दबाया गला, पत्थर से कुचल डाला सिर

इस खबर को शेयर करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक 14 साल के लड़के ने गला दबाकर 7 साल की बच्ची की हत्या कर दी। मर्डर के बाद वह उसका सिर पत्थर से कुचल डाला। दोनों एक-दूसरे के पड़ोस में रहते थे। पकड़े जाने पर आरोपी लड़के ने जो हत्या की वजह बताई उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, छोटी बच्ची आरोपी को जब भी देखती थी तब उसे चिढ़ाने लगती थी। इस बात से उसे इतना गुस्सा आया कि वह हत्यारा बन बैठा। गला दबाने के बाद उसने लड़की के शव को क्षत-विक्षत कर दिया गया। यह कबीरधाम जिले की घटना है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसे आश्रय गृह में भेज दिया गया है।

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छोटी बच्ची आरोपी को अक्सर चिढ़ाती थी। हालांकि उसे यह नहीं पता था कि लड़का इससे नाराज होता है क्योंकि कभी भी उसने बच्ची को ऐसा करने से मना नहीं किया था। मंगलवार को बच्ची अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में उसने लड़के को देखा और उसे चिढ़ाने लगी। इस बात से आरोपी को गुस्सा आ गया और वह लड़की को खींच कर अपने घर में ले गया।

शरीर को पत्थर से कुचला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर में ले जाकर आरोपी ने लड़की का गला दबा दिया। उस समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। गला घोंटने के बाद आरोपी ने लड़की के शरीर को दीवार से टक्कर मार दी। इसके बाद वह उसके चेहरे, सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों को पत्थर से कुचल डाला।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब लड़की स्कूल से वापस आने के समय घर नहीं लौटी तब उसके परिजन उसकी तलाश करने लगे। देर रात उन्हें उसकी लाश मिली। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। 14 साल के लड़के पर शक होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि लड़की उसे चिढ़ाती और और उसे देखकर हंसती थी, इस बात पर उसे बहुत गुस्सा आता था, उसने शुक्रवार को उसे मार डाला और पत्थर से उसका शरीर कुचल दिया।