मुजफ्फरनगर में एसपी सिटी ने कुष्ठ आश्रम में किया रक्तदान

इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने आज मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने एक बेसहारा महिला के उपचार के लिए सबसे बड़ा दान किया। इस कार्य के लिए उनकी सराहना हो रही है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक सूचना वायरल हुई। इसमें जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती एक बेसहारा महिला को रक्त की आवश्यकता बताते हुए लोगों से मदद की अपील की गई थी।

वायरल हो रही इस सूचना को एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने भी अपने मोबाइल पर पढ़ा तो वह समाज को संदेश देने के लिए निकल पड़े। वह सीधे जिला अस्पताल पहुंचे और वहां पर ब्लड बैंक में जाकर महिला के लिए रक्तदान किया। ब्लड बैंक कर्मी ने बताया कि कुष्ठ आश्रम में रहने वाली अमृता नाम की महिला अस्पताल में भर्ती है। उपचार के लिए उसको रक्त की आवश्यकता है। इसके लिए सोशल मीडिया पर सूचना वायरल की गई थी। रक्त देने के बाद एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय भी महिला से मिले और मदद का भरोसा दिया। महिला ने एसपी सिटी का आभार जताया।