- सुहागरात ही क्यों होती है, सुहागदिन क्यों नहीं, जानिये मजेदार वजह - April 25, 2024
- फोन में दिखे ये 8 संकेत, तो समझ जाएं हो रही है आपके फोन की जासूसी! - April 25, 2024
- वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकता बच्चा कैमरे में कैद, वीडियो देख भड़के लोग - April 25, 2024
छपरा: बिहार के छपरा जिले की पुलिस को सोमवर में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर घटना का वीडियो वायरल करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक होमगार्ड जवान का बेटा है, जिसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल दो अन्य आरोपी फरार हैं, जबकि मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस संबंध में एसपी संतोष कुमार ने कहा कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद, एक प्राथमिकी दर्ज की गई और कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है
उन्होंने कहा कि फिलहाल पूरी घटना के लिए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या है पूरा मामला?
ज्ञात रहे कि जिले के खैरा थाना क्षेत्र के बड़ी नहर के पास, नौवीं क्लास की छात्रा के साथ तीन बदमाश, जो बाजार जाने के बाद खैरा से घर लौट रहे थे, ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। नहर के पास पहले से मौजूद शिकारियों ने जबरन उसे गेहूं के खेत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया था और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित को अपना मुंह बंद रखने को कहा था।
पीड़िता धमकी के कारण चुप रही। लेकिन आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को पीड़ित के परिवार वालों ने भी देखा, जिसके बाद वे खैरा पुलिस स्टेशन पहुंचे और एफआईआर दर्ज की। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस ने खैरा के ही रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।