चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग, दुनिया ने देखी भारत की ताकत, पड़ोसी चीन ने कही ये बात

Successful launching of Chandrayaan-3, the world saw the power of India, neighbor China said this
Successful launching of Chandrayaan-3, the world saw the power of India, neighbor China said this
इस खबर को शेयर करें

Chandrayaan-3 Successful Launching: भारत ने शुक्रवार को यहां एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे चंद्र मिशन-‘चंद्रयान-3’ का सफल प्रक्षेपण किया. इस अभियान के तहत चंद्र सतह पर एक बार फिर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास किया जाएगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 47 मिनट पर किए जाने की योजना है. भारत की शानदार कामयाबी पर अब चीन का रिएक्शन आया है. चीन के सरकारी अखबर ग्लोबल टाइम्स ने इस सफलता पर भारत को बधाई दी है.

ग्लोबल टाइम्स ने ‘चंद्रयान-3’की सफल लॉन्चिंग का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘बधाई हो! भारत ने शुक्रवार को अपने चंद्र मिशन #Chandrayaan3 को कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च किया है. उम्मीद है कि अंतरिक्ष यान अगस्त में चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा. एक बार सफल होने पर, भारत चंद्रमा पर नियंत्रित लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के बाद कहा कि यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय है. उन्होंने इस उपलब्धि को वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण बताया.

पीएम मोदी ने यान के प्रक्षेपण के तत्काल बाद एक ट्वीट में कहा, ‘‘चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है. यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है. यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है. मैं उनकी भावना और सरलता को सलाम करता हूं!’

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारतीय अंतरिक्ष के क्षेत्र में 14 जुलाई 2023 का दिन हमेशा स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा तथा यह राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा. बता दें चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण शुक्रवार को अपराह्न 2.35 बजे किया गया. चंद्रयान-3 को ले जाने वाला 642 टन वजन का, 43.5 मीटर ऊंचा रॉकेट एलवीएम-3 श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया.