नींद में गाड़ी चला रही लड़की का ट्रक से हुआ एक्सीडेंट, iPhone ने बचाई जान, कैसे हुआ ये कमाल जानें

Apple लगातार अपने iPhone और Apple Watch में कई ऐसे स्मार्ट फीचर्स जोड़ रहा है जो टेक्नोलॉजी को और बेहतर बना रहे हैं, इसी के साथ यूजर्स के एक्सपीरियंस को भी स्मूद बना रहे हैं. वहीं, इस टेक्नोलॉजी से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरी दुनिया के होश उड़ा दिए है. दरअसल, हाल ही में Apple के iPhone Crash Detection फीचर की वजह से एक 16 साल की लड़की की जान बच गई.

इस Apple फीचर ने बचाई जान
हाल ही में अमेरिका में 16 साल की लड़की लिंडसे लेस्कोवैक सड़क हादसे का शिकार हो गई. लेकिन इस दौरान उसके iPhone में मौजूद Crash Detection फीचर ने तुरंत मदद के लिए अलर्ट भेज दिया, जिससे उसकी जान बच गई. रिपोर्ट्स की मानें तो लिंडसे देर रात कार चला रही थी, लेकिन इस दौरान उसे अचानक नींद की झपकी लगी और उसने बैलेंस खो दिया. उसकी कार ट्रक से गई, जिससे उनकी कार पोल और पेड़ों के बीच जा गिरी.

बुरी तरह घायल हो गई लड़की
एक्सीडेंट में लिंडसे के पैरों और गर्दन में काफी चोटें आईं. ऐसे में उसकी कई हड्डियां फ्रैक्टर भी हो गई, वह गंभीर रूप से घायल हुई. लिंडसे कार में फंसी रह गई और वहीं बेहोश हो गई. लेकिन जब लिंडसे की कार ट्रक से टकराई तो उनके iPhone का Crash Detection सिस्टम एक्टिवेट हो गया. इसने तुरंत इमरजेंसी नंबर 911 पर कॉल कर दिया. इतना ही नहीं, बल्कि रेस्क्यू टीम को लिंडसे की लोकेशन भी भेजी, जिससे लिंडसे को मौके पर मदद मिल पाई और उनकी जान बच गई.

हैरान है लिंडसे की मां
इस मामले पर लिंडसे की मां लॉरा ने कहा कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि iPhone में इस तरह के फीचर भी मौजूद है. दूसरी ओर रेस्क्यू टीम पहुंची भी पुष्टि की कि कॉल लड़की के iPhone से ही किया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद लिंडसे का फोन लगभग 22 मिनट तक इमरजेंसी टीम से जुड़ा रहा. इस दौरान कॉल पर जो भी जानकारी मिली उसने रेस्क्यू टीम को सही वक्त पर सही जगह पर पहुंचने में पूरी मदद की.

iPhone 14 के बाद जोड़ा फीचर
ये सेफ्टी फीचर iPhone 14 और उसके बाद बनाए गए मॉडल्स में मिलता है, जो iOS 16 या उससे ऊपर के वर्जन पर चलते हैं. इसके अलावा, Apple Watch Series 8, Watch SE (2nd Gen) और Apple Watch Ultra में भी ये सुविधा दी गई है. जिन लोगों के पास ये डिवाइस हैं वह सेटिंग्स में जाकर तुरंत इस फीचर को ऑन कर लें.