AI टेक्नोलॉजी वक्त के साथ और बेहतर होती जा रही है. लोगों ने इसका इस्तेमाल अपनी आम जिदंगी से लेकर ऑफिस टास्क पूरे करने के लिए भी शुरू कर दिया है. AI ने लोगों के कई कामों को आसान बना दिया है. इसके कारण अब काफी वक्त भी बचाया जाने लगा है. वहीं, कुछ मामलों में तो AI ने इंसानों को भी पीछे छोड़ दिया है. अब इसी लेकर Google के Chief साइंटिस्ट Jeff Dean ने इस नई टेक्नोलॉजी को लेकर चिंता जताई है. उनका कहना है कि इस टेक्नोलॉजी ने कई नॉन फिजिकल कामों में भी इंसानों को पछाड़ दिया है.
इंसानों को पीछे छोड़ेगा AI!
AI आने के बाद कई एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि अगर ये टेक्नोलॉजी इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो अब वो वक्त भी दूर नहीं रह गया है जब यह इंसानों को भी कंट्रोल करने लगेगी. वहीं, हाल ही में डीन ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि उनके मुताबिक, AI कई मामलों में इंसानों को पहले ही पीछे छोड़ चुका है. उन्होंने अपनी बात समझाते हुए कहा कि अगर किसी इंसान को आप ऐसा कोई काम दें जो उसने पहले कभी सुना ही न हो तो उसे वो काम करने में काफी संघर्ष करना पड़ता है, जबकि AI इस स्थिति को बहुत आसानी से हैंडल कर लेता है.
इंसानों को लगता है वक्त
जेफ का कहना है कि लोगों को उन कामों को करने में मुश्किल आती है जो उन्होंने पहले कभी किया न हो या फिर उसके बारे में कभी सुना न हो. वहीं, आजकल ऐसे AI टूल्स आ चुके हैं जो लगभग हर तरह की कामों में अच्छा कर रहे हैं.
AI से होंगी बहुत सारी गलतियां
हालांकि, जेफ ने यह बात भी स्वीकार की है कि AI बेशक कई कामों को आसानी से कर सकता है, लेकिन इससे बहुत सारी गलतियां भी होती है, जिन पर बारिकी से ध्यान देना होता है. यह टेक्नोलॉजी कई चीजों गलतियां करेगी और यह इंसानों के बराबार नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य टास्क पूरा करना है न कि किसी भी सेक्टर में परफेक्शन हासिल करना.
मशीनों के लिए आसान है टास्क
जेफ ने यह भी बताया कि कई क्षेत्रों में तो ये एडवांस मशीनें साइंटिफिक और इंजीनियरिंग टास्क खुद ही पूरे कर रही है. इंसानों को यही काम करने में काफी वक्त लगता है, लेकिन मशीनें खुद ही इन कामों को जल्दी पूरा कर लेती हैं.