400 Km से ज्यादा रेंज वाली टॉप 5 EV कारें, कीमत और फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश

Top 5 EV Car Range 400 Plus: आप भी एक ईवी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं. लेकिन कंफ्यूज हैं कि कौन-सी कार खरीदना बेस्ट होगा. आज हम इस स्टोरी में 4 ईवी कार लेकर आए हैं, जो 400 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है. आप भी एक ईवी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं. लेकिन ईवी कार की रेंज को लेकर टेंशन में रहते हैं और सोचते हैं कि कहीं इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने के बाद पछताना ना पड़ें. आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए. क्योंकि आज हम इस स्टोरी में 4 ईवी कार लेकर आए हैं, जो 400 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है. आइए जानते है इन कारों के बारे में.

टाटा टियागो ईवी

लिस्ट में पहला नाम Tata Tiago EV का नाम आता है. इस कार में दो बैटरी का ऑप्शन दिया गया है, जिसकी मदद से यह कार लगभग 500 किलोमीटर की दूरी को तय कर सकती है. इस कार में डुअल एयरबैग्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स को दिया गया है. इस कार की (एक्स-शोरूम) कीमत 7.99 लाख रुपये है.

टाटा पंच ईवी

दूसरा नाम टाटा पंच ईवी का आता है. कंपनी इस कार पर 421 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है. इस कार EV को Bharat NCAP ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है. Tata Punch EV कार को खरीदने के लिए आपको (एक्स-शोरूम) 9.99 लाख रुपये खर्च करने होंगे.

टाटा नेक्सन ईवी

तीसरे नंबर Tata Nexon EV है. इस कार में 40.5 kWh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज होने पर करीब 453 किलोमीटर की रेंज दे सकती है. इस कार को खरीदने के लिए आपको 16.49 लाख रुपये खर्च करने होंगे.

महिंद्रा एक्सयूवी 400 ईएल

चौथे स्थान Mahindra XUV 400 EL का नाम शामिल है. यह कार 10% से लेकर 80% तक चार्ज मात्र 56 मिनट में हो जाती है. इस कार को खरीदने के लिए आपको (एक्स-शोरूम) 18.99 लाख रुपये खर्च करने होंगे.

हुंडई कोना ईवी

लिस्ट में आखिरी नाम Hyundai Kona EV का आता है. इस कार की (एक्स-शोरूम) कीमत 23.84 लाख रुपये है. यह कार फुल चार्ज होने पर 452 किलोमीटर की रेंज दे सकती है.