इंजीनियर पति की जिद नहीं झेल पाई खूबसूरत दुल्हन, कुछ समझ नहीं आया तो…

The beautiful bride could not bear the insistence of the engineer husband, if she did not understand anything...
The beautiful bride could not bear the insistence of the engineer husband, if she did not understand anything...
इस खबर को शेयर करें

नागौर : शादी के लिए आजकल के युवाओं को लड़की नहीं मिलती है। मिलती भी है तो पसंद नहीं आती है। नाक नक्शे अच्छे हो तो पढ़ी लिखी नहीं मिलती। यदि पढ़ी लिखी हो तो दिखने में सुंदर नहीं होती। मतलब वह बड़ा ही खुशनसीब लड़का होता है जिसे एक परफेक्ट बीवी मिलती है। लेकिन कुछ लोगों को अच्छी बीवी मिलने के बाद भी उसकी कदर नहीं होती है। उनके ऊपर पर लालच का भूत सवार रहता है। इस चक्कर में लड़की की जिंदगी तबाह हो जाती है। अब राजस्थान के नागौर की यह घटना ही ले लीजिए। यहां एक 21 साल की विवाहिता ने सुसाइड कर जान दे दी। वह ग्रेजुएट थी और दिखने में बड़ी सुंदर थी। लेकिन पति और ससुरालवालों को तो कुछ और ही चीज की भूख थी। दरअसल मकराना के चांडी गांव में रहने वाले रामलाल स्वामी ने 2018 में अपनी दो बेटियों मैना (26) और अंजू (21) की शादी की थी। दोनों बेटियाँ अलवर के नारायणपुर निवासी अशोक कुमार के दो बेटों से ब्याही थी।

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फंदे पर झूली विवाहिता
मैना की शादी कमलेश से तो अंजू की शादी दीपक से हुई थी। दीपक सौर ऊर्जा कंपनी में इंजीनियर है। वहीं कमलेश एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर है। अंजू और मैना दोनों ही पढ़ी लिखी हैं। दिखने में भी सुंदर हैं। लेकिन उनके ससुरालवालों को बहुओं के ये गुण से भी संतुष्टि नहीं हुई। वह उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। अंजू के घरवालों का कहना है कि दीपक और उसके माता-पिता हमारी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। कोरोना काल में दोनों बेटियां घर आई थी तब उन्होंने दहेज की बात बताई थी। फिर अंजू के पिता ने ससुराल वालों से बात की थी। उन्होंने फिर दहेज को लेकर परेशान न करने का वादा किया था। लेकिन फिर अंजू से मारपीट शुरू कर दी थी।

पति से फोन पर बहस के बाद की खुदखुशी
परिजनों के अनुसार दीपक को दहेज में पांच लाख रुपए ओर ब्रेजा कार चाहिए थी। वह अंजू को दूसरी शादी करने की धमकी भी देता था। इस बात से तंग आकर अंजू अपने मायके आकर रहने लगी थी। लेकिन दीपक वहाँ भी उसे फोन कर परेशान करता था। 10 मई को दीपक का फोन आया था। तब अंजू खाना बना रही थी। बात करने कमरे में चली गई। अंजू और दीपक की करीब ढाई घंटे बात हुई। फिर अंजू ने गुस्से में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। इस दौरान दीपक का कॉल ऑन ही था। बेटी की मौत से पिता के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। अंजू के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी बेटी मैना भी उसी घर में ब्याही है। उसी का सोचकर वह इतने दिन चुप थे और दहेज को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि इसका इतना बुरा परिणाम होगा।

मृतका के पिता की शिकायत के बाद थाना अधिकारी प्रमोद शर्मा ने ससुर अशोक, सास मोहिनी, बहन दीपिका, दामाद कमलेश और पति दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतका के पिता एक किसान है। वह बेटी की शादी में पहले ही 15 लाख खर्च कर चुके हैं।