पूरे शरीर को ले डूबेगा खाने के बाद मीठा-आइसक्रीम का शौक, गलती से भी ना करें ये 3 काम

इस खबर को शेयर करें

How To Eat: हेल्दी और बैलेंस डाइट बहुत जरूरी है। यह शरीर के लिए जरूरी न्यूट्रिशन देती है। बीमारियों से बचाव या इलाज के लिए स्वस्थ आहार सबसे पहला कदम होता है। एक बढ़िया डाइट में साबुत अनाज, फलियां, फल-सब्जी, लीन प्रोटीन आदि का संतुलित मिश्रण होता है।

मगर बॉडी को फिट रखने के लिए आपको खाना खाने के बाद भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि, कुछ गलतियां करने से आपको नुकसान पहुंच सकता है। मेडिकल न्यूट्रिशनिस्ट विपिन राणा ने 3 काम बताए हैं, जो भोजन लेने के बाद कभी नहीं करने चाहिए।

खाना खाने के बाद क्या करें और क्या नहीं?
​​
बहुत से लोगों को खाना खाने के बाद मीठा खाने की आदत होती है। इसके बिना उनका भोजन पूरा ही नहीं होता और पेट खाली-खाली लगता है। यह काम करने से कफ बढ़ने लगता है। इसके कारण सांस की तकलीफ, खांसी, भारीपन महसूस हो सकता है।

हेल्दी स्नैक्स के नाम

डिनर के बाद आइसक्रीम खाना
मीठे की तरह लोगों को खासकर डिनर के बाद आइसक्रीम का शौक होता है। मगर डिनर या किसी भी मील के तुरंत बाद आइसक्रीम खाने से नुकसान हो सकता है। आयुर्वेद में गर्म भोजन के बाद ठंडे पदार्थ खाना सख्त मना किया गया है, इसे विरुद्ध आहार कहते हैं।

खाने के बाद जिम-हैवी एक्सरसाइज
फिट रहने के लिए जिम और एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। यह दिल की बीमारी से बचाने के साथ वजन कंट्रोल रखती है। मगर खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी जिम या हैवी एक्सरसाइज ना करें। इससे उल्टी, पेट दर्द, अपच हो सकती है।

खाने के बाद करें शतपावली
एक्सपर्ट ने बताया कि भोजन के बाद शतपावली की जा सकती है। इसमें आपको आराम से कम से कम 100 कदम चलने होते हैं। यह खाना पचाने और ब्लड सर्कुलेशन सही रखने में मदद करेगा।