दुल्हन के घर दूल्हा बनकर पहुंची लड़की, मंडप में बैठने के बाद खुल गया राज

The girl reached the bride's house as a groom, the secret was revealed after sitting in the pavilion
The girl reached the bride's house as a groom, the secret was revealed after sitting in the pavilion
इस खबर को शेयर करें

रामगढ़. शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थी। मंडप सजा था। महिलाएं, मंगलगीत गा रही थी। घराती, बारातियों के स्वागत की तैयारी में जुटे थे। तय समय पर बारात पहुंची। दूल्हे का स्वागत हुआ। दूल्हा मंडप पर पहुंचा और शादी की रस्में निभाई जाने लगी। तभी, मंडप के पास बैठी महिलाओं को दूल्हे का नैन-नक्श और हाव-भाव खटका। फिर क्या था? हो-हंगामा मच गया। इसके बाद जो सच सामने आया उसे जान दुल्हन पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। ऐसा इसलिए, क्योंकि जिस दूल्हे के साथ वे लोग अपनी बिटिया को विदा करने वाले थे, वो लड़का नहीं बल्कि लड़की थी। मामला झारखंड का है।

दुल्हा बनी युवती के हावभाव से हुआ शक
मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के दूल्हा बनकर ब्याह रचाने के लिए दुल्हन के घर पहुंच जाने का ये वाकया झारखंड के रामगढ़ जिला के गोला थानाक्षेत्र अंतर्गत जारीडीह गांव का है। यहां दूल्हे के लिबास में एक लड़की, दूसरी लड़की से ब्याह रचाने पहुंची थी। हालांकि, मंडप में रस्में निभाते समय जब पास बैठी महिलाओं को दूल्हे के हावभाव और नैन-नक्श पर शक हुआ तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। महिलाओं ने दूल्हे के लड़की होने का संदेह जताते हुए उससे कहा कि वह साबित करे की लड़का है। कहा जा रहा है कि महिलाओं के दबाव में आखिरकार दूल्हे को कपड़े उतारने पड़े। जैसे ही महिलाओं को पता चला कि दूल्हा तो दरअसल लड़की है। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

लड़की वालों को कैसे भनक तक नहीं लगी
सवाल है कि लड़की पक्ष को इतने बड़े धोखे का पहले कैसे पता नहीं चला? बताया जा रहा है कि दूल्हा बनी युवती ने शादी से पहले लड़की पक्ष के लोगों से मुलाकात नहीं की थी। दोनों पक्षों के बीच सारी बातचीत फोन पर ही हुई थी। शादी कराने वाले अगुआ ने लड़की पक्ष को कहा था कि लड़का बाहर काम करता है। वह सीधा, शादी वाले दिन ही आएगा। ये भी कहा कि लगन और विवाह की सारी रस्में एक ही दिन में निभानी होगी। हालांकि, हैरानी है कि लड़की पक्ष ने दूल्हे की तस्वीर भी नहीं देखी थी। जिसे भी इस वाकये की जानकारी मिली वह हैरान रह गया।

पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है
फिलहाल, पुलिस ने लड़की पक्ष की शिकायत पर दूल्हा बनी युवती को हिरासत में लिया है। पुलिस, युवती से पूछताछ में जुटी है। युवती कहां की रहने वाली है, अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर युवती की मंशा क्या थी। वह, दूल्हा बनकर क्यों एक लड़की से शादी कर रही थी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है। पूछताछ पूरा होने के बाद सारी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इधर, इस घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। हालांकि, सच्चाई अभी भी जानना बाकी है।