महिला की सिर में गोली मारकर हत्या, युवक ने भी की आत्महत्या, कई साल पहले हुई थी दोनों की मुलाकात

The woman was shot dead in the head, the young man also committed suicide, both of them had met many years ago
The woman was shot dead in the head, the young man also committed suicide, both of them had met many years ago
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली के डाबरी इलाके में गुरुवार की रात एक 40 साल की महिला की हत्या कर दी गई। घटना के वक्त महिला अपने घर के सामने थी। 23 साल के युवक ने बेहद करीब से उसके सिर में गोली मारी फिर वह फरार हो गया। आरोपी की पहचान आशीष के रूप में हुई है। वहीं, मृतक की पहचान रेणु गोयल के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आशीष ने देसी हथियार से महिला की हत्या की। इसके बाद वह अपने घर गया। उसने अपने घर की छत पर जाकर उसी देसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

कई साल से एक-दूसरे को जानते थे रेणु और आशीष
महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पास में स्थित आरोपी के घर गई। आशीष अपने माता-पिता के साथ घर में रहता था। पुलिस को पता चला कि उसने छत पर जाकर खुदकुशी कर ली है। आशीष और रेणु एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते थे। दोनों की मुलाकात एक जिम में हुई थी। कई साल पहले वे एक ही जिम में जाते थे।

तीन बच्चों की मां थी रेणु
रेणु गोयल गृहिणी थी। वह अपने पीछे पति और तीन बच्चे छोड़ गई। गोली मारे जाने के बाद रेणु को उसके पति और अन्य लोग आनन-फानन में हॉस्पिटल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार हमला करने के लिए युवक पैदल ही आया था। उसने महिला के सिर में प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी। द्वारका के डीसीपी ने बताया कि हत्या की वजह प्रथम दृष्टया व्यक्तिगत दुश्मनी लगती है, लेकिन पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।