ये है वो 4 कारण जिनकी वजह से हाथ में नहीं रुकता पैसा, ना होती है व्यक्ति की तरक्की

इस खबर को शेयर करें

कई बार मेहनत करने के बाद भी तरक्की नहीं मिलती कितना भी कमाए घर में बरकत नहीं होती यहां तक की कुछ लोगों के हाथ में पैसा भी कभी नहीं टिकता। अगर आप के साथ भी कुछ ऐसा ही चल रहा है तो इसके पीछे ये चार कारण हो सकते हैं। जो हमारे घर के वास्तु दोष से उत्पन्न होते हैं।ये वास्तु दोष हमारे जीवन में आर्थिक तंगी लेकर आते है।

कबूतर का घोंसला : ज्योतिष में कबूतर को राहु का प्रतीक माना गया है, अगर किसी घर में कबूतर का घोंसला बना हुआ तो यह आर्थिक परेशानी का सूचक माना जाता है। ऐसी स्थिति में इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर में कहीं भी कोई कबूतर अपना घोंसला न बना पाएं।

जाले व कबाड़ : घर में जाले व कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा के सबसे बड़े स्रोत माने जाते हैं। ऐसे में कभी भी घर में जाले न लगने दें। समय-समय पर इन जालों की हटाते रहना चाहिए। जालों और गंदगी रहने से आर्थिक स्थिति खराब होती है।

नल से पानी टपकना : अगर घर में नल से पानी टपकता रहता है या सीलन बनी हुई होती है तो व्यक्ति के जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

झाड़ू संबधी नियम : वास्तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा ऐसी जगहों पर रखना चाहिए जहां पर किसी की नजर आसानी से न पहुंच सके। इसके अलावा कभी भी घर में झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। जिन घरों में झाड़ू संबधी नियमों का पालन नहीं किया जाता वहां आर्थिक तंगी बनी रहती है।