ये तो हमारे PM मोदी हैं… AIIMS में डॉक्टर करते रहे ब्रेन सर्जरी, और बात करती रही 5 साल की बच्ची

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: AIIMS में सर्जरी की टेबल पर 5 साल 10 महीने की बच्ची लेटी हुई है। सर्जन बच्ची से बात करते हुए उसकी ब्रेन सर्जरी कर रहे हैं। एक फोटो दिखाते हुए सर्जन कहते हैं कि यह किसकी है? बच्ची ने कहती है- ये तो हमारी PM मोदी हैं। बच्ची बात करती रही और डॉक्टर सर्जरी करते रहे। तीन घंटे में सर्जरी पूरी हुई। AIIMS के डॉक्टर्स का दावा है कि दुनिया में इतनी छोटी उम्र के मरीज की होश में यानी अवेक ब्रेन सर्जरी पहली बार की गई है। डॉक्टर्स ने बताया कि बच्ची को लो ग्रेड का ट्यूमर था। उसे दौरे पड़ रहे थे। न्यूरो सर्जरी टीम ने सर्जरी करने का फैसला किया।

काफी मुश्किल भरी रही यह सर्जरी
AIIMS के एनेस्थीसिया विभाग के प्रफेसर डॉ. मिहिर पांड्या ने कहा, सर्जरी चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि बच्ची की उम्र बहुत कम थी। IV के जरिए दवा दी गई, जिससे बच्ची सो गई। इसके बाद 16 इंजेक्शन देकर सभी नर्व को ब्लॉक किया जाता है। इसके बाद सर्जरी शुरू की जाती है। अवेक सर्जरी का मकसद यह होता है कि अगर इस दौरान बच्ची पर बुरा असर होता है तो सर्जन को उसी समय पता चल जाता है। अचानक मरीज बात करना बंद कर दे तो सर्जन समझ जाता है कि ब्रेन के स्पीच एरिया में कुछ हुआ।

बच्ची पर बुरा असर होता तो पता चल जाता
डॉक्टर मिहिर ने कहा कि आम जनरल एनीस्थीसिया में सर्जन को कुछ पता नहीं चलता है, क्योंकि मरीज पूरी तरह से बेहोश होता है। सर्जरी के बाद जब मरीज होश में आता है, उसकी एक्टिविटी शुरू होती है, तब पता चलता है। ऐसे में बाद में सर्जन कुछ नहीं कर सकता है। इसलिए अवेक सर्जरी से फायदा होता है। उन्होंने कहा कि छोटी बच्ची के लिए ज्यादा चुनौती थी। हमने चुनौती को स्वीकार कर सर्जरी की जो सफल रही। बच्ची में रिकवरी बेहतर है। उम्मीद है कि जल्द उसे छुट्टी मिल जाए।