आज का राशिफल 30 अगस्त 2023ः इन राशि वाले लोगो को रहना होगा सावधान

Today's Horoscope 30 August 2023 People with these zodiac signs have to be careful
Today's Horoscope 30 August 2023 People with these zodiac signs have to be careful
इस खबर को शेयर करें

Aaj Ka Rashifal 30 August 2023: आज सावन पूर्णिमा है। आज पूरे दिन धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। जबकि आज चंद्रमा मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और शनि शशि योग का निर्माण करेंगे। ऐसे में आज सावन पूर्णिमा का दिन मेष और तुला सहित कई राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल मेष से लेकर मीन तक, जानें किस राशि पर कितने मेहरबान रहेंगे सितारे।

मेष राशि के लिए आज सावन पूर्णिमा का दिन रहेगा लाभप्रद
आज मेष राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज रोमांचक और आनंददायक रहेगा। लेकिन यात्रा और पारिवारिक कारणों से थकान भी महसूस करेंगे। आज आर्थिक मामलों में आपको संयम से चलना चाहिए और उधार लेन देन से बचना चाहिए। आज की अच्छी बात यह रहेगी कि आपको जीवनसाथी से भी पूरा सहयोग मिलेगा। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आज सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम बनेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा। घर में मित्रों और सगे संबंधियों का आगमन हो सकता है, दोस्ती का दायरा बढेगा।

वृषभ राशि वालों के रुके काम आज बनेंगे

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज नौकरी कारोबार के साथ पारिवारिक जीवन में भी आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आज आप लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। यात्रा के लिहाज से दिन बहुत अनुकूल नहीं है, यात्रा में परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी होगी नहीं तो चोट लग सकती है। अगर आज आप किसी योजना में अपना पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। भाई बहनों से बीच स्नेह बना रहेगा। उपहार का लेनदेन भी हो सकता।

​मिथुन राशि वाले आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखें

आज सितारे बताते हैं मिथुन राशि के जातकों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आपका धन पानी की तरह बहा जा रहा है। अगर आप अपने खर्चों को बजट के अंदर लाने की कोशिश नहीं की तो आपको परेशानी होगी। बचत कर पाना मुश्किल हो जाएगा। सेहत के मामले में भी आज आपको अपना ध्यान रखना होगा। शरीर में थकान और सुस्ती महसूस कर सकते हैं। खानपान के मामले में आपको संयम से काम लेना होगा। आज संतान पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा। परिवार के सदस्यों की खुशी के लिए कुछ विशेष प्लान कर सकते हैं।

​कर्क राशि वालों के लिए सुखद रहेगा आज का दिन

आज कर्क राशि के लिए सितारे बताते हैं अगर आप कोई नया कारोबार या व्यवसाय शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में आपका प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। जीवनसाथी की खुशियों में आप उनका साथ निभाएंगे। छोटी दूरी की यात्रा भी आज आप कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपके लिए सलाह है कि आज अपनी शान शौकत दिखाने के चक्कर पैसे खर्च करने से बचें नहीं तो आपके विरोधी और आपसे जलने वाले आपके खिलाफ षड्यंत्र रचेंगे। परिवार में आज आपको माता और बहनों से स्नेह और सहयोग मिलेगा।

​सिंह राशि वालों को साझेदारी में लाभ मिलेगा
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी और आनंददायक रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई समस्या चल रही है तो आज गिले शिकवे दूर होंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से सम्मान और लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। पिता की ओर से आपको आज लाभ मिल सकता है। कारोबार में आज आपकी साझेदारी अच्छी रहेगी। साझेदारी के काम में आपको लाभ मिलेगा। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं।

कन्या राशि वाले आज मेहनत से सफलता पाएंगे
सितारे बताते हैं कि आज कन्या राशि के जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं है कि बिना मेहनत के कुछ मिलेगा। इसलिए आज आपको परिश्रम करना होगा और इसका मीठा स्वाद भी मिलेगा। छात्रों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आज आपको हर जगह अपने माता-पिता की ख़ुशी और सहयोग देखने को मिलेगा। लेकिन सेहत के मामले में कन्या राशि वालों को अपना ध्यान रखना होगा और खानपान में लापरवाही से बचना होगा। शाम को आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी जरूरतमंद की आप आज सच्चे मन से सहायता करेंगे।

​तुला राशि के लिए भाग्यवर्धक रहेगा आज का दिन
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। आपको आपको कारोबार व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा और धन की वृद्धि होगी। जो जातक आज कोई संपत्ति खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं उनकी चाहत पूरी हो सकती है। शाम के समय आपको अपने किसी मित्र से उपहार मिलेगा। व्यापा

र में आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो वह आज आपको मिल जाएगा। परिवार के साथ आपका समय आनंददायक बीतेगा। किसी निकट संबंधी से बातें करके आपकी कोई चिंता दूर होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बना रहेगा। जीवनसाथी की खुशी के लिए आप कुछ खरीदारी करवा सकते हैं।

​वृश्चिक राशि वाले पाएंगे मान सम्मान
वृश्चिक राशि के लिए सितारे बताते हैं आज का दिन आपका सुख और सम्मान दिलाएगा। आज आपका परिवार में प्रभाव और महत्व बढेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की खुशियों और चाहतों में आप उनका साथ देंगे। व्यावसायिक और कारोबारी क्षेत्र में लाभ पाएंगे। धैर्य और संयम से आप से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। आज माता और बहनों के साथ आपका स्नेह और प्रेम बना रहेगा। आज आपको उपहार भी मिल सकता है। रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं।

धनु राशि वालों के परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा।
धनु राशि वालों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके अंदर आज दान धर्म की भावना बनी रहेगी। आज आप मंदिर अथवा किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आपका प्रभाव और आपकी प्रतिष्ठा को भी पंख लगेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपका मधुर और सहयोगात्मक संबंध बनेगा। आप जीवनसाथी के साथ निकट संबंधियों से मिलने जा सकते हैं। परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। अचानक से आपको धन का लाभ भी मिल सकता है। भाइयों और बहनों से आपको सहयोग मिलेगा।

​मकर राशि वाले आज वाणी को संयमित रखें
मकर राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपकी राशि से आज दूसरे घर में चंद्रमा के होने से आपको आर्थिक मामलों में किए प्रयास का लाभ मिलेगा। बड़ों के आशीर्वाद और सहयोग से कोई मूल्यवान वस्तु या संपत्ति मिल सकती है। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान और लाभ प्राप्त होगा। जो लोग निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन निवेश के लिहाज से अच्छा रहेगा। वैसे आज आपको कुछ अनचाहे खर्च भी करने होंगे। आपके लिए सलाह है कि वाणी को कंट्रोल में रखें नहीं तो इसकी वजह से खुशियों में ग्रहण लग सकता है।

कुंभ राशि के लिए दिन सुखद और रोमांटिक रहेगा
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मानसिक उथल पुथल वाला रहेगा। आज किसी बात को लेकर निर्णय लेने में आप उलझन में रहेंगे। वैसे आपका पारिवारिक जीवन आज सुखद और रोमांटिक रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं और इन्हें कुछ शॉपिंग करवा सकते हैं। भाई बहनों के साथ आज आपका रिश्ता स्नेह से भरपूर और सहयोगपूर्ण होगा। कारोबार व्यापार के मामले में दिन आपका लाभप्रद रहेगा। किसी परिचित अथवा मित्र के सहयोग से आपको कोई डील मिल सकती है जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा।

मीन राशि वालों के लिए दिन खर्चीला रह सकता है
मीन राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपकी राशि से बारहवें घर में चंद्रमा का गोचर होना आपके खर्चों में वृद्धि करने वाला रहेगा। अचानक ही खर्च के कुछ संयोग बन सकते हैं। आपके कुछ काम आज अटक जाने की भी आशंका है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आज शाम आप दोस्तों और संबंधियों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। आज आप किसी मित्र की भी सहायता कर सकते हैं।