यूपी में अगले 72 घंटे तक मौसम का ट्रिपल अटैक, ओलो के साथ बारिश का अलर्ट

इस खबर को शेयर करें

बहराइच। IMD rain alert: मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के 23 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते कई शहरों में पर 6 डिग्री तक पारा पहुंच गया है। बहराइच जिले में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किया गया। प्रचंड ठंड के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। गुरुवार को गोंडा, बहराइच, बलरामपुर श्रावस्ती जिले में दोपहर 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद हल्की धूप निकली लेकिन ठंड अपने तेवर दिखाता रहा। अगले 24 घंटे में मौसम विभाग ने गोंडा, बहराइच सहित पूर्वांचल के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 72 घंटे तक मौसम के बेहद खराब रहने की संभावना है।

IMD ऑरेंज अलर्टimd today weather update: पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित 23 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड के साथ गुरुवार को दोपहर बाद हल्की धूप निकली है। शाम ढलते ही कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा पड़ने लगा है। कई जगह कोहरा अधिक होने के कारण वाहनों के रफ्तार थम गए। मौसम विभाग ने पूर्वांचल के जिलों में गरज चमक के साथ अगले 24 घंटे में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बारिश होने के बाद Aqi घटेगी।
बेमौसम बारिश होने से ठंड और अत्यधिक बढ़ेगी। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश होने से फसलों को काफी फायदा पहुंचाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 8 जनवरी के बाद मौसम के साफ होने का अनुमान जारी किया है। कोहरा अधिक होने के कारण बहराइच बलरामपुर जिले में विजिबिलिटी 50 मीटर तक दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और हल्की बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बारिश होने की वजह से भीषण ठंड के साथ तापमान और गिरने की संभावना है।

IMD fog alert : इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार
यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 18 डिग्री तथा न्यूनतम 8 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 19 न्यूनतम 8, गोरखपुर में न्यूनतम 8 अधिकतम 18 महाराजगंज में अधिकतम 19 न्यूनतम 7 देवरिया में अधिकतम 19 न्यूनतम 8 सुल्तानपुर में अधिकतम 19 न्यूनतम 8 बस्ती में अधिकतम 19 न्यूनतम 8 अंबेडकर नगर में अधिकतम 19 न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इन जिलों में अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।