- मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे में 24 जिलों में दो दिन बारिश,आंधी-तूफान - May 4, 2024
- यूपी की चुनावी सियासत में ‘ट्रैक्टर’ की एंट्री ! क्या कहकर कांग्रेस-सपा पर सीएम योगी ने साधा निशाना ? - May 4, 2024
- मथुरा से चौंकाने वाला मामला, नाराज होकर प्रेगनेंट महिला छत से लटकी लेकिन हो गया बड़ा हादसा - May 4, 2024
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म व उसका अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि हरियाणा निवासी एक तलाकशुदा महिला एक बेटे की मां है। वह अपने बेटे के साथ शेरपुर चुंगी के पास रहने वाले हकीमुद्दीन के यहां पर काम करती थी। आरोपी व्यक्ति ने महिला को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ कई बार घिनौनी हरकतें की गईं। परेशान होकर अब पीड़ित महिला ने पुलिस की शरण ली है। वहीं तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।