विजित राठी ने मुजफ्फरनगर का नाम किया रोशन, इसरो में बने वैज्ञानिक

इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। नगर की भरतिया कालोनी निवासी विजित राठी ने जिले को गर्व का अहसास कराया है। राजेंद्र सिंह राठी ने बताया कि उनके पुत्र विजित का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। उनके चयन से स्वजन सहित दोस्तों में हर्ष की लहर है। मिठाई बांटकर खुशियां मनाई हैं। विजित ने शहर के एसडी पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी। इसके बाद उनका चयन भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान व प्रौद्योगिकी संस्थान-त्रिवेंद्रम में बीटेक की पढ़ाई के लिए हो गया था। इस संस्थान में प्रतिवर्ष 140 बच्चों को चयनित किया जाता है, जिसमें पढ़ाई का खर्च सरकार वहन करती है।