Jabalpur मायके में रह रही थी पत्नी, बौखलाए फौजी पति ने बच्चों के साथ कर दिया ऐसा कांड, Video देख पुलिस भी दंग

इस खबर को शेयर करें

Video Viral: फौज में भर्ती व्यक्ति को लोग बड़े सम्मान की नजर से देखते हैं। लेकिन यूपी हाथरस का रहने वाला एक फौजी इस हद तक गिर जाए कि वह अपराधियों की तरह अपने ही बच्चों को किडनैप कर लें। तो उसे आप क्या नाम देंगे?

कुछ ऐसा ही मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ है। भोपाल में पदस्थ फौजी राजपाल सिंह पर उसकी पत्नी भाग्यश्री ने बच्चों के अपहरण का आरोप लगाया हैं। बच्चों को गोद में लेकर भागते हुए CCTV फुटेज भी सामने आए हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।

फुटेज में तीन-चार लोग दौड़ते ही दिख रहे है। जिसमें दो अलग-अलग व्यक्ति बच्चों को गोद में उठाकर गली से भागते हुए नजर आए। भाग्यश्री इस घटना के बाद पुलिस थाने पहुंची, जहां उसने आपबीती बताई। थाना इंचार्ज विजय परस्ते ने बताया कि आरोपी पति की तलाश में टीम रवाना की गई हैं।

पुलिस ने सभी जगह नाकेबंदी करने के साथ टोल प्लाजा में जानकारी भेजी. इसके अलावा दो पुलिस पार्टियां राजपाल की तलाश कर रही हैं। इधर भाग्यश्री की बहन राजश्री ने बताया कि बच्चों को लेकर भागने वालों में उसका जीजा राजपाल भी शामिल हैं। तीन-चार लोगों के साथ मिलकर बंदूक की नोक पर बच्चों को मंदिर से लेकर चले गए। इससे पहले ही राजपाल ने उसे और उसकी बहन को जान से मारने की धमकी दी थी।

इस घटना के बीचे असली वजह पति-पत्नी का आपसी विवाद ही हैं। पीड़ित पत्नी ने पति पर यह भी आरोप लगाया है कि शादी कुछ समय बाद वह शराब पीकर उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर वह अपने मायके जबलपुर आकर रहने लगी थी। वहीं फिल्मी अंदाज में जिस ढंग से बच्चों को ले जाते हुए वीडियो सामने आया हैं, उसे देखकर पुलिस भी हैरान हैं। पुलिस का भी कहना है कि इस तरह कोई अपराधी घटना को अंजाम देता हैं। फिलहाल मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही हैं। बच्चों का पता किया जा रहा हैं।