- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में अब तक 9 नक्सली ढेर, एके-47 सहित गोला-बारूद जब्त - April 30, 2024
- छत्तीसगढ़: जीजा ने साले को कुल्हाड़ी से काट डाला, पति-पत्नी के बीच हो रही थी लड़ाई; बीच-बचाव करने पर किया वार - April 30, 2024
- छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए खुशखबरी, जारी होने वाली है महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त, जानें कब-कैसे? - April 30, 2024
कुरुक्षेत्र; हरियाणा के अंबाला में गर्लफ्रेंड को शादी करने की नीयत से लेकर भागे युवक की तलवार से उंगलियां काट दी गई। कुरुक्षेत्र के गांव बुड्डा निवासी युवक की 3-4 साल से यमुनानगर के गांव सदाला निवासी युवती के साथ फ्रेंडशिप थी। दोनों एक-दूसरे को प्यार करते हैं।शादी करने की नीयत से भागकर अंबाला जिला के काला आंब में किराए के मकान पर रह रहे थे। लड़की के परिजनों को इसकी भनक लगी तो काला आंब पहुंच वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर युवती के पिता और चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कुरुक्षेत्र के गांव बुड्डा निवासी अमन ने बताया कि वह लाडवा में DJ साउंड की दुकान पर काम करता है। 3-4 साल पहले यमुनानगर के रिश्तेदार की बेटी से दोस्ती हो गई थी।
वे दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे थे। 29 मार्च को दोनों शादी करने की नीयत से भाग गए थे।शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 4-5 दिन ऑफिसर कॉलोनी काला आंब में किराए के मकान में रहे। मंगलवार शाम को वह अपनी प्रेमिका के साथ अपने कमरे में था। इस दौरान मनीष राठी ने आवाज देकर बाहर बुलाया। मनीष राठी की किराना की दुकान है। वह जैसे ही कमरे से बाहर निकला तो उसकी प्रेमिका का पिता सुबे सिंह व चाचा राज सिंह था।
आरोप लगाया कि यहां दोनों ने देखते ही मारपीट शुरू कर दी। सुबे सिंह ने अपने हाथ में पकड़ी ईंट को उसके सिर में मारा। राज सिंह ने अपनी तलवार निकालकर जान से मारने की नीयत से मेरे सिर पर वार किया। जब उसने अपने बचाव में अपना बांया हाथ ऊपर किया तो तलवार के वार से उसके हाथ की उंगली कट गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसका सिविल अस्पताल में इलाज कराया। यहां से युवक को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके आरोपी सुबे सिंह व राज सिंह के खिलाफ धारा 326, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।