मुजफ्फरनगर पहुंची भाकियू की किसान ट्रैक्टर यात्रा, कृषि कानूनों के विरोध में कल पहुचेगी गाजीपुर बॉर्डर

इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के गाजीपुर बार्डर चल रहे भाकियू के धरने को मजबूती प्रदान करने हेतु सहारनपुर से शुरू होकर भाकियू की किसान ट्रेक्टर यात्रा आज देर शाम मुजफ्फरनगर पहुँच गई है। सहारनपुर से यात्रा का शुभारंभ भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार ने किया है।

सहारनपुर से शुरू होकर गाजीपुर बॉर्डर पर यात्रा कल खत्म होगी। पश्चिमी यूपी के 4 जनपदों से किसान ट्रैक्टर यात्रा गुजरेगी। मुजफ्फरनगर के रोहाना टोल पर किसानों की भीड़ ने यात्रा का स्वागत किया। भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के नेतृत्व में आज बडी संख्या में किसान यात्रा में शामिल हुए। कल बड़ी संख्या में किसानों का जत्था गाजीपुर पहुंचेगा।