हरियाणा में प्रसाद खाने से 6 लोगों की हालत बिगड़ी: मक्खन-मिश्री मुंह में रखते ही हुई जलन…

In Haryana, the condition of 6 people worsened after eating Prasad: Burning sensation occurred as soon as butter and sugar candy were placed in the mouth.
In Haryana, the condition of 6 people worsened after eating Prasad: Burning sensation occurred as soon as butter and sugar candy were placed in the mouth.
इस खबर को शेयर करें

नारनौल: हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के बादली रोड पर मेला ग्राउंड में चल रही कथा के चौथे दिन बुधवार को जैसे ही कथा का समापन हुआ। आयोजकों द्वारा कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद लेकर श्रद्धालुओं ने जैसे ही ग्रहण किया। तो उनकी तबीयत बिगड़ गई।

आनन फानन पांच श्रद्धालुओं को शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें तीन महिलाएं, एक किशोरी और एक बच्चा शामिल है। सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना शहर प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बादली रोड पर पंडित महेश द्वारा कथा का आयोजन किया गया। बुधवार को कथा का चौथा दिन रहा। कथावाचक पंडित दाऊ वृंदावन वाले रहे। जब शाम के समय 6 बजे कथा संपन्न हुई तो उसके बाद श्रद्धालुओं को मक्खन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।

मक्खन मिश्री का प्रसाद शुरुआत में एक बच्चे, एक किशोरी और फिर महिलाओं को दिया गया। यह प्रसाद खाने के बाद इनकी हालत खराब हो गई। तबीयत खराब होने वालों में रणजीत कॉलोनी निवासी भतेरी देवी, सेक्टर-9 निवासी पूनम व वसंत विहार निवासी बिमला शामिल रही। इनमें से बच्चे, किशोरी और बिमला, पूनम को हालत में सुधार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि भतेरी की हालत में सुधार नहीं हुआ। देर रात तक चिकित्सक द्वारा भतेरी का इलाज किया गया।