Latest posts by Sapna Rani (see all)
मनाली: हिमाचल के लाहौल स्पीति में भूस्खलन की वजह से फंसे 53 यात्रियों को पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है. यह घटना लाहौल स्पीति के तिन्दी-किलाड़ राजमार्ग पर हुई. यहां अचानक भूस्खलन से कई गाड़ियां फंस गईं, जिसके बाद यातायात बाधित हो गया. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर शाम पुलिस को तिन्दी-किलाड़ राज्यमार्ग-26 पर भूस्खलन की खबर मिली, जिसके बाद यहां छह वाहन फंस गए, जिनमें 53 यात्री सवार थे. भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद जिले की सीमावर्ती पुलिस बचाव दल के लिए रवाना हुई. इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी यहां फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की.