Latest posts by Sapna Rani (see all)
- देसी पिस्टल के साथ चाय की दुकान पर रील्स बना रहा था 22 साल का युवक, ट्रिगर दबने से चली गई जान - May 2, 2024
- ISRO के वैज्ञानिकों का नया खुलासा, चंद्रमा के ध्रुवीय गड्डों पर पानी की बर्फ होने के मिले प्रमाण - May 2, 2024
- जिंदा है सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़, गोलीबारी में अफ्रीकी की मौत - May 2, 2024
मसूरी: उत्तराखंड की भाजपा सरकार के और मंत्री की जुबान फिसल गई। गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पूर्व मुख्यमंत्री बता दिया। जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मंत्रीजी का खूब मजाक उड़ाया।
इसके साथ ही उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। मसूरी में आयोजित एक कार्यक्रम में दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मंच से मुख्यमंत्री धामी को पूर्व मुख्यमंत्री बता दिया। हालांकि अपना बचाव करते हुए उन्होंने यह भी कह दिया कि चलो कोई बात नहीं, 15-20 साल बाद पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे।