- बिहार में 12 साल की बच्ची से हैवानियत, नशे का इंजेक्शन देकर चार दिनों तक गैंगरेप - May 15, 2024
- घूमने गए एक ही परिवार के चार बच्चे गंडक नदी में नहाने उतरे, डूबने से चारों की मौत, तीन के शव बरामद - May 15, 2024
- बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, अब बिना दाखिल-खारीज के भी बेचे जा सकेंगे जमीन! - May 15, 2024
हिसार: हरियाणा में जजपा के दो विधायक जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हिसार जिले में जजपा के तीन विधायकों में से दो भाजपा में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले इन लोगों को भाजपा में शामिल करने की तैयारी है। इसके लिए किसी अच्छे मौके का इंतजार किया जा रहा है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में यह दोनों भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार जजपा के विधायक भाजपा सरकार के समर्थन में हैं। भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद सरकार के बहुमत साबित करने के समय सरकार के साथ दिखे थे। उसी दिन जजपा की हिसार रैली से दूरी बनाकर पार्टी को अपना संदेश साफ कर दिया था। अब भाजपा में जाने की केवल औपचारिकता बाकी है।
दोनाें अपने टिकट को लेकर आश्वासन चाहते हैं। हाल ही में कांग्रेस की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल भाजपा में आ चुकी हैं। ऐसे में भाजपा को हिसार जिले की विधानसभा सीटों की टिकटों में बदलाव करना पड़ेगा। ऐसे में हिसार, नलवा, बरवाला के प्रत्याशियों में बदलाव हो सकता है।
जजपा के दोनों विधायक कांग्रेस के साथ भी संपर्क में हैं। अगर भाजपा में टिकट का पक्का भरोसा नहीं मिला तो कांग्रेस में भी जाने को तैयार हैं। अभी कांग्रेस की ओर से भी इन लोगों को टिकट का वादा नहीं मिल रहा।