Latest posts by Sapna Rani (see all)
- मध्यप्रदेश लोकसभा : मोहन सरकार में हटाए जा सकते है ये पांच मंत्री, खतरे में कुर्सी! - May 8, 2024
- मध्य प्रदेश वालों ये तो शुरुआत है…सूर्यदेव की थर्ड डिग्री से खौल गया, अभी से 45 पहुंचा तापमान - May 8, 2024
- वोट डालते समय बनाया वीडियो, इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया, भाजपा नेता सहित दो पर FIR - May 8, 2024
छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे वीरभद्र सिंहदेव उर्फ सचिन का शव रेलवे पटरी पर पड़ा मिला। पुलिस को ट्रेन से गिरने के कारण मौत की आशंका है, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा।
वीरभद्र सिंहदेव जनपद पंचायत लुंड्रा के जनपद उपाध्यक्ष थे। उनका शव बिलासपुर जिले में कोंटा थाना क्षेत्र के सलका रोड-बेलगहना स्टेशन के बीच मिला। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। कोंटा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है। कोंटा के एसडीओपी आशीष अरोरा के अनुसार सचिन दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन की एसी बोगी में रायपुर से अंबिकापुर जा रहे थे।