बदायूं। यूपी के बदायूं में सात महीने पहले पुलिस द्वारा दी गई थर्ड डिग्री ने शुक्रवार को शहर में बवाल करा दिया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को जमकर पिटाई कर दी। पुलिस की पिटाई से युवक बेहोश हुआ तो लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस अफसरों पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। इस दौरान पुलिस ने भी जवाब में पथराव किया। हालात बिगड़ता देख एसएसपी व एसडीएम सदर चार थानों की पुलिस व पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने पथराव करने वाले कई लोगों को हिरासत में लिया।
अलापुर थाने में बवाल व पुलिस पर पथराव सहित कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इधर परिवार का आरोप है कि,सात माह पहले युवक के साथ पुलिस ने थर्ड डिग्री से प्रताड़ित किया। थर्ड डिग्री से प्रताड़ित युवक को उस दौरान दर्ज हुये चौकी इंचार्ज समेत सात पुलिस कर्मियों के मुकदमे में फैसले का दबाव बनाया। आरोप है, पुलिस ने युवक और उसके भाई को रास्ते में रोककर बदसलूकी की।
अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला के वार्ड संख्या 12 निवासी एक युवक ने मई माह 2022 में ककराला चौकी पुलिस पर गुप्तांग में डंडा डालकर थर्ड डिग्री का आरोप लगाया था। इस मामले में चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिस कर्मियों और दो अज्ञात के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को मामले में पीड़ित रहा युवक अपने भाई अरमान के साथ कहीं जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में मिले पुलिस कर्मियों ने रोका और उनके साथ मुकदमे में फैसला बनाकर को लेकर बदसलूकी कर दी। जब विरोध किया तो हाथापाई कर दी।
युवक घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजन और इलाके के लोग पुलिस के पहुंचे। जहां उनके साथ भी बदसलूकी की। इस पर लोगों में आक्रोश भड़क गया। लोगों ने एकत्रकर होकर पुलिस फोर्स पर पथराव कर दिया। जिससे इलाके में भगदड़ मच गयी। करीब एक घंटे तक जमकर पथराव हुआ। इधर पुलिस का कहना है, चेकिंग के दौरान युवक पुलिस को गाड़ी दे रहे थे। टोंका तो अभद्रता पर उतारू हो गये। इसी बीच युवक वापस लौट गया और फिर लोगों के हुजूम के साथ चौराहे पर पहुंचकर हंगामा किया। शांत करने की कोशिश की तो पथराव कर दिया।
मौके पर सीओ दातागंज कर्मवीर पर भी पथराव कर दिया। जिससे उसकी गाड़ी का कांच टूट गया। जिसके बाद और थानों से पुलिस फोर्स बुलाया गया। पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर चार लोगों को हिरासत में लिया। रात को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह व एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव व एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा पहुंचे। पुलिस ने साउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को शांत करने का प्रयास किया है।