- शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग - May 2, 2024
- कौन लगा रहा है उत्तराखंड के जंगलों में आग? 761 मामले दर्ज, 52 गिरफ्तार! अब कार्रवाई की तैयारी - May 2, 2024
- मध्यप्रदेश में 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुई पन्ना की भाजपा नेता सारिका खटीक - May 2, 2024
करनाल : पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा और मंगलवार को भी जबरदस्त ठंड की स्थिति बनी रही। यहां मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के नारनौल में एक डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। राज्य में अन्य स्थानों में अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि करनाल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.9, 6.6, 4.4 और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के बठिंडा में जबरदस्त ठंड की स्थिति रही और वहां तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अमृतसर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में क्रमश: 7.2, 4.4 और तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।