अभी अभीः राजस्थान में गहलोत सरकार ने दिया बडा तोहफा, पूरे प्रदेश में अब फ्री में…

Abhi Abhi: Gehlot government gave a big gift in Rajasthan, now free...
Abhi Abhi: Gehlot government gave a big gift in Rajasthan, now free...
इस खबर को शेयर करें

जयपुर। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को खास बनाने के लिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने अहम कदम उठाया है। उस दिन राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाएं एवं युवतियां नि:शुल्क यात्रा करेंगी। यह सुविधा राजस्थान रोडवेज की साधारण और द्रुतगामी बसों सहित सभी बसों में उपलब्ध होगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

इस सुविधा से पडे़गा 7.50 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ
मुख्यमंत्री के कार्यालय ने प्रेस रीलीज जारी कर यह घोषणा की है कि अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के दिन सभी महिलाएं और बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सभी बसों में मुफ्त यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 8.50 लाख महिलाओं और लड़कियों के राजस्थान रोडवेज की बसों से यात्रा करने का अनुमान लगाया गया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार राज्य सरकार ने इस सुविधा के लिए लगभग 7.50 करोड़ रुपये के वित्तीय बोझ का अनुमान लगाया है।

महिलाओं को मिलेगी किराए में 50 प्रतिशत की रियायत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गहलोत ने राजस्थान रोडवेज की बसों के किराए में महिलाओं के लिए रियायत बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। फिलहाल सामान्य बसों पर 30 फीसदी की छूट है। तो वहीं बढ़ी हुई छूट 1 अप्रैल से लागू होगी। इस कदम से राज्य सरकार पर लगभग 3.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय बोझ पड़ेगा। गहलोत ने 2023-24 के लिए राज्य के बजट में रियायत की घोषणा की थी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य
आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का खास मकसद समाज में महिलाओं को बराबरी को हक दिलाना है। साथ ही इसका उद्देश्य हर एक महिला को उनका हक दिलाना भी है। इसके साथ साथ किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के मकसद से भी महिला दिवस को मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के अधिकारों की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने और उन्हें जागरुक करने के मकसद से कई कार्यक्रम और कैंपेन भी आयोजित किए जाते हैं।