बिहार में 48 घंटे के लिए अलर्ट, तेज हवा से सावधान रहने की चेतावनी; पढ़ें मौसम का ताजा हाल

Alert for 48 hours in Bihar, warning to be careful of strong wind; Read the latest weather conditions
Alert for 48 hours in Bihar, warning to be careful of strong wind; Read the latest weather conditions
इस खबर को शेयर करें

पटना। बिहार में मौसम लगातार करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पटना सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में सतही हवा की गति 15-20 किमी प्रतिघंटा व कुछ स्थानों पर झोंके के साथ 30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। ऐसे में खासतौर पर नाविकों को विशेष सावधानी बरतनें की सलाह दी गई है।

पहाड़ों पर बर्फवारी के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट
राजधानी समेत प्रदेश में बीते दिनों में हुई वर्षा व पहाड़ी इलाकों पर हुई बर्फवारी के कारण तापमान सामान्य से नीचे रह रहा है। ठंडी पछुआ हवा के कारण दिन व रात के तापमान में दो से तीन डिग्री का अंतर देखा जा रहा है। इसके कारण लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है।

अगले चार दिनों तक ठंड का प्रभाव बना रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

12 मार्च के बाद हल्की गर्मी का होगा एहसास

वहीं, 12 मार्च से प​श्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की दिशा में बदलाव आने से तापमान में क्रमिक वृद्धि के साथ गर्मी का प्रभाव होगा।

आज का तापमान
शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

पटना 18 डिग्री सेल्सियस 30 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर 18 डिग्री सेल्सियस 29 डिग्री सेल्सियस

मुजफ्फरपुर 17 डिग्री सेल्सियस 31 डिग्री सेल्सियस

बेगूसराय 17 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस