हरियाणा में लम्पी बीमारी पर अलर्ट: पशु पालन विभाग ने जारी की गाइडलाइन, यहां देखें

इस खबर को शेयर करें

हरियाणा सरकार ने पशुओं में फैल रही लम्पी बीमारी के चलते प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। पशुधन विभाग हरियाणा की ओर से प्रदेश के सभी डीसी को पत्र लिखकर पशु मेले और पशुओं के मूवमेंट पर रोक लगाने को कहा है। फिलहाल प्रदेश के 9 जिलों में लम्पी बीमारी से पशु संक्रमित है। अंबाला और यमुनानगर जिले इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है।

कमजोर पशुओं के लिए घातक

पशु पालन विभाग के डीजी बीएस लोरा ने कहा कि विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। डिप्टी डायरेक्टर को निर्देश दिए है कि जिला प्रशासन के साथ कोर्डिनेट करके मूवमेंट बंद करवाए। वैक्सीनेशन को लेकर पशु विश्विविद्यालय से डिस्कस की जाएगी। वैक्सीनेशन इंफेक्टेड पर लगने पर बढ़ने के चांस है। यह बीमारी भैंसों में कम है। कमजोर एनिमल को यह ज्यादा प्रभावित करती है। पशुपालक इंफेक्टेड पशुओं को दूसरे पशुओं से अलग रखना है। इस बीमारी की मोटेएलेटी कम है।

मृत्यु दर बहुत कम

हरियाणा में 2500 से ज्यादा पशु लम्पी बीमारी की चपेट में है। बीमारी का प्रकोप गुजरात और राजस्थान में है। यह बीमारी भैंसों की अपेक्षा गायों में है। मृत्यु दर कम है। हरियाणा में करीब 71.26 लाख पशुधन है। इसमें से 20 लाख गाय तो 43 लाख भैंस है।

लक्षण और नुकसान

बीमारी के चलते पशु खाना बंद कर देता है और इसके चलते दुधारू पशु में दूध भी घटता है। पशु के पूरे शरीर पर गांठ पड़ जाती है और वे बाद में कई बार फूट भी जाती है। बीमारी होने से अपंग होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा पशु के बांझ होने और गर्भपात का खतरा भी बढ़ जाता है। पशु के मुंह में लार और आंख व कान से तरल बहता है।