अपनी पहली फिल्म से पर्दे पर छा गई थीं अमृता सिंह, सैफ अली खान से शादी करके हो गई बर्बाद

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वह आज किसी की पहचान की मोहताज नहीं हैं। अमृता सिंह ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया और बहुत सी हिट फिल्में दी हैं। उनका जन्म 9 फरवरी, 1958 को एक संपन्न परिवार में हुआ था। अमृता सिंह की माता रुखसाना सुल्ताना अपने समय में युवा कांग्रेस की बड़ी नेता थीं। अमृता सिंह के पिता पंजाबी हैं।

अमृता सिंह ने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत साल 1983 में फिल्म ‘बेताब’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ‘बेताब’ अमृता सिंह और सनी देओल दोनों की डेब्यू फिल्म थी। इस जोड़ी ने पर्दे पर काफी धमाल मचाया और फिल्म ‘बेताब’ हिट साबित हुई। इसके बाद अमृता सिंह ने फिल्म ‘मर्द’, ‘बेताब’, ‘सनी’, ‘चमेली की शादी’, ‘साहेब’, ‘खुदगर्ज’, ‘नाम’ जैसी कई हिट फिल्में दीं।

90 के दशक में अमृता सिंह अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं। उस समय उन्होंने अपने से 12 साल छोटे सैफ अली खान के साथ शादी करने का फैसला किया था। उस समय सैफ अली खान फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे। उनकी अमृता सिंह से पहली मुलाकात साल 1992 में हुई थी। सैफ अली खान ने फिल्म ‘बेखुदी’ से अपना डेब्यू किया था। फिल्म ‘बेखुदी’ का निर्देशन राहुल रवैल कर रहे थे जो कि अमृता सिंह के करीबी दोस्त थे। राहुल रवैल चाहते थे कि ‘बेखुदी’ फिल्म की स्टारकास्ट के साथ अमृता सिंह का फोटोशूट हो। ऐसे में इस फोटोशूट के दौरान ही अमृता सिंह और सैफ अली खान की पहली मुलाकात हुई।

इस फोटोशूट के बाद धीरे-धीरे इन दोनों की दोस्ती हो गई और घर पर आना जाना हो गया। कुछ समय तक डेट करने के बाद अमृता सिंह और सैफ अली खान ने शादी कर ली। इस शादी से इन्हें दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहीम पैदा हुए। एक 14 साल बाद ऐसा समय भी आया कि अमृता सिंह और सैफ अली खान ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। लिहाजा दोनों साल 2004 में अलग हो गए। अलग होने के बाद दोनों बच्चे अमृता सिंह के साथ ही रहते हैं।

मां बनने के बाद धीरे-धीरे अमृता सिंह फिल्मी पर्दे से दूर होती चली गईं। वह लंबे गैप के बाद फिल्मों में नजर आने लगीं। आखिरी बार अमृता सिंह को अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नी की फिल्म बदला में देखा गया था। यह फिल्म साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमृता सिंह के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। फिलहाल अमृता सिंह बड़े पर्दे से दूर हैं।