एनिमल ने तोडे सारे रिकार्डः कमा डाले 800 करोड़, सब हैरान

Animal broke all records: earned Rs 800 crore, everyone was surprised
Animal broke all records: earned Rs 800 crore, everyone was surprised
इस खबर को शेयर करें

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन (तीसरे शनिवार 16 दिसंबर को) ग्लोबली 19 करोड़ 76 लाख रुपए की कमाई की। अब इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 817.36 करोड़ रुपए हो चुका है।

दंगल – 1968.03 करोड़
जवान- 1148.32 करोड़
पठान- 1050.3 करोड़
बजरंगी भाईजान- 918.18 करोड़
सीक्रेट सुपरस्टार- 875.78 करोड़
एनिमल- 817.36 करोड़*
पीके- 769.89 करोड़
गदर- 2- 691.08
सुल्तान- 614.49
संजू- 586.85

तीसरे शनिवार देशभर में कमाए 13 करोड़
वहीं, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तीसरे शनिवार को 13 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का डोमेस्टिक कलेक्शन 498 करोड़ 14 लाख रुपए हो चुका है। शनिवार को फिल्म के हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी 22.14% थी। रविवार 17 दिसंबर को यह फिल्म डोमेस्टिक कलेक्शन के मामले में 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर जाएगी।

‘सालार या डंकी खराब निकली तो एनिमल को होगा फायदा’
‘एनिमल का टोटल कलेक्शन तकरीबन 900 करोड़ वर्ल्डवाइड रहेगा। आगे अगर सालार या डंकी में से किसी फिल्म को खराब पब्लिक रिस्पॉन्स मिला तो उसका फायदा एनिमल को जरूर मिल सकता है।

‘सैम बहादुर’ को लेकर इतना ही कहूंगा कि इस फिल्म को हिट करार देना चाहिए। एनिमल जैसी बड़ी फिल्म के आगे भी इसने इतनी कमाई की है, यह बहुत बड़ी बात है।’

‘रोज जवान-पठान का रिकॉर्ड तोड़ रही है एनिमल’
‘फिल्म ने अपने तीसरे शुक्रवार-शनिवार को जबरदस्त कमाई की है। रविवार को भी यह कमाल की कमाई करेगी। फिल्म रोज जवान और पठान के रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म साउथ में जवान के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। मेरा मानना है कि अगर सालार और डंकी रिलीज नहीं हो रही होतीं तो एनिमल यकीनन 1000 करोड़ का कलेक्शन करती।

डोमेस्टिक कलेक्शन में गदर-2 से 27.31 करोड़ पीछे
डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की बात करें तो एनिमल फिलहाल 498.14 करोड़ के साथ चौथे नंबर पर है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर 525.45 करोड़ रुपए कमाने वाली सनी देओल की ‘गदर-2’ है। गदर-2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एनिमल को अभी डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 27.31 करोड़ और कमाने होंगे।

जवान- 643.87 करोड़
पठान- 543.05 करोड़
गदर 2- 525.45 करोड़
एनिमल- 498.14 करोड़*
दंगल- 387.38 करोड़

आज देखने को मिल सकता है जबरदस्त उछाल
इससे पहले, अपने तीसरे शुक्रवार 15 दिसंबर को फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ 15 लाख रुपए कमाए थे। वहीं, इंडिया बॉक्स ऑफिस पर इसने 8 करोड़ 2 लाख रुपए कमाए थे। इस लिहाज से देखा जाए तो तीसरे रविवार को इस फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है।

दूसरे हफ्ते में कमाए 139.26 करोड़ रुपए
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पहले वीक में 337.58 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसने 139.26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अभी इस फिल्म का तीसरा हफ्ता चल रहा है। पहले दो दिनों में इसने 21 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी है।
सेकेंड फ्राइडे पर सबसे ज्यादा कमाई (21.56 करोड़) करने वाली हिंदी फिल्म है।
यह फिल्म रणबीर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी।
पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नॉन-हॉलिडे रिलीज फिल्म बनी।
किसी और फिल्म से क्लैश होकर भी पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

‘सैम बहादुर’ का कलेक्शन 70 करोड़ पार, तीसरे शनिवार को दिखा उछाल
वहीं विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने 16 दिनों में इंडिया में टोटल 71 करोड़ 35 लाख का कलेक्शन किया है। अपने तीसरे शनिवार को इस फिल्म ने 4 करोड़ 50 लाख रुपए कमाए हैं, जो इसके तीसरे शुक्रवार के कलेक्शन (2 करोड़ 25 लाख) से दोगुना हैं।

तीसरे शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 36.50% रही, जो एनिमल से भी बेहतर थी। सैम ने अपने पहले वीकेंड में 38.8 करोड़ और दूसरे वीकेंड में 25.8 करोड़ रुपए कमाए हैं। वर्ल्ड वाइड यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब है।