- मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की अचानक हुई मौत, ऐसे लटकी मिली लाश - April 29, 2024
- दूसरी मंजिल से बस गिरने वाला था बच्चा, नीचे चादर खोले खड़े रहे लोग; तभी हो गया ‘चमत्कार’ - April 29, 2024
- भारत का पहला अरबपति, जो चलती गाड़ियों पर कब्ज़ा कर लेता था, अपनी कंजूसी के लिए बदनाम था। - April 29, 2024
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक पंचायत गुरुवार को सिसौली के किसान भवन पर होगी। सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद मंडल के पदाधिकारियों को पंचायत में बुलाया गया है। किसानों के अलावा संगठन पर भी चर्चा की जाएगी। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत पंचायत में शामिल होंगे।
भाकियू नेता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि गुरुवार को सिसौली पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शामिल होंगे। किसानों के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कृषि कानून वापसी, आवारा पशुओं की समस्या, सड़कों के लिए अधिग्रहण की जा रही जमीन की धनराशि किसानों को नहीं मिलने का मामला पंचायत में उठाया जाएगा।
संगठन को मजबूत बनाने के लिए मुरादाबाद, सहारनपुर और मंडल मंडल के पदाधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई है। पंचायत के लिए कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं। आसपास के जिलों के किसान भी यहां पहुंचेंगे।