Latest posts by Sapna Rani (see all)
- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें ताजा रेट - May 10, 2024
- शर्मनाक! दिल्ली में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, शरीर पर कई जगह काटने के निशान - May 10, 2024
- India Maldives Tension: भारत के एक ही झटके में मालदीव की अक्ल आ गई ठिकाने, विदेश मंत्री बोले- मैं खुद स्वागत… - May 10, 2024
भोपाल: आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने आज दावा किया कि राज्य में अब तक लगभग 15 हजार कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
राज्य के पूर्व मंत्री और लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा की ‘न्यू ज्वाइनिंग टोली’ इकाई के प्रमुख डॉ नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में अब तक 14 हजार 700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि आज की नई सदस्यता का आंकड़ा मिलाकर 16 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में सम्मिलित हो चुके हैं, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं।