दौड़ते हुआ आया और विराट के पैर छूने लगा नन्हा फैन, फिर कोहली ने जो किया वह आपका दिल छू लेगा

Big fall in gold prices in a week, golden opportunity to buy on Diwali
Big fall in gold prices in a week, golden opportunity to buy on Diwali
इस खबर को शेयर करें

Viral Kohli Birthday: भारतीय टीम के चेज मास्टर विराट कोहली का आज जन्मदिन है। 5 नवंबर 1988 को जन्में विराट कोहली आज 35 साल के हो गए हैं। विश्व कप 2023 में उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। इसके साथ ही वह फैंस के चहेते भी बने हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका जेस्चर यूजर्स के दिल जीत रहा है। वीडियो देखकर आप भी विराट कोहली के दीवाने हो जाएंगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ मैदान से पवेलियन की तरफ लौट रहे हैं। इसी बीच एक नन्हा फैन उनकी तरफ दौड़ते हुए आता है। वह पीछे से कोहली को आवाज लगाता है और उनके बिल्कुल नजदीक पहुंच जाता है। इसके बाद विराट कोहली पलटकर देखते हैं। नन्हे फैन को अपने पास देखकर कोहली रुक जाते हैं। इसके बाद वह नन्हा फैन नीचे झुककर कोहली के पैर छूने लगता है। इसके बाद विराट कोहली जो करते हैं, उसने लोगों का दिल जीत लिया है।

आप देख सकते हैं कि जैसे ही नन्हा फैन नीचे झुककर कोहली के पैर छूने लगता है। विराट कोहली उसका हाथ पकड़ लेते हैं। कोहली उस नन्हे फैन से हाथ मिलाते हैं और उसे जरा भी निराश नहीं करते हैं। इसके बाद नन्हा फैन खुशी-खुशी वहां से चला जाता है। यह पल दर्शकों को भी भाता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर be_harami नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। बता दें कि कोहली फुल फॉर्म में चल रहे हैं और टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जितवाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।