बिहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, बदमाशों ने बीजेपी नेता को मारी गोली

इस खबर को शेयर करें

भोजपुर। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बांधा गांव में सोमवार को हथियारबंद बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता को गोली मार दी। जख्मी 29 वर्षीय ढुनमुन यादव (Dhunmun Yadav) बांधा गांव निवासी विनोद यादव का पुत्र है। उसे इलाज के लिए आरा के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस वारदात की जांच में जुट गई है।

घर के दरवाजे के पास मारी गई गोली
इधर ,जख्मी युवक ढुनमुन यादव ने बताया कि वह सोमवार की सुबह अपने गांव में ही घर के दरवाजे पर ब्रश कर रहा था कि उसी दौरान दो हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और उसे गोली मार दी। गोली उसकी जांघ में लगी है। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल (Hospital) में लाया गया। गोली क्यों मारी गई, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

वारदात के बाद छानबीन में जुटी पुलिस
भोजपुर की बिहिया थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दूसरी ओर इलाज कर रहे चिकित्सक डा. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक का आपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है। उसकी स्थिति ठीक है। उसे तीन दिन तक निगरानी में रखकर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।