बेगूसराय: बेगूसराय में एक युवक की हत्या की घटना दिल को झकझोर दिया है. युवक की हत्या करने के बाद शव को कब्रिस्तान के कब्र में दफना दिया गया. इस घटना के बाद पुलिस ने मृतक के पत्नी के बयान के आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए निकाल गया. बताया जाता है कि 3 सितंबर को दफनाए गए लाश को शनिवार (06 सितंबर) की शाम में कब्रिस्तान के कब्र से युवक का शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के फैजपुर बरबीघी गांव की है. मृतक युवक की पहचान फैजपुर बरबीघी गांव के रहने वाले मो. वाजिद के पुत्र मोहम्मद यूनुस के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद युनुस को मामूली विवाद में हत्या कर शव को 3 सितंबर की सुबह घर में मिली थी. इसके बाद आनन-फानन में उसकी शव को कब्रिस्तान के कब्र में दफन कर दिया गया. मृतक के पिता का कहना है कि चचेरे भाई ने शव को ग्रामीणों के साथ मिल कर दफना दिया. मैं नर्वस हो गया था. आरोप है कि चचेरे भाई मो. करकु व मो. रियाज ने 2 सितंबर की रात खाने-पीने के दौरान बेरहमी से पीट कर और गला दबाकर हत्या कर दी. शव को उसके घर के कमरे में साड़ी से लपेटकर छोड़ दिया.
3 सितंबर की सुबह परिजनों को इसका पता चला तो स्थानीय लोगों की पहल पर कब्रिस्तान के कब्र में दफना दिया गया. इस हत्या के बाद सभीआरोपी घर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस सभी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस घटना के तीन दिन बाद मृतक की पत्नी अफसाना खातून ने साहेबपुर कमाल थाना व बलिया डीएसपी के सामने अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए गुहार लगाई. अफसाना का आरोप है कि उसके चचेरे देवर करकु व रियाज ने हत्या कर दी. वह अपने मायके वनद्वार में थी. और पति घर पर थे. महिला के अनुसार पति की मौत की सूचना मिलने पर ससुराल पहुंची, तो चचेरे देवर ने उसे कमरे में बंद कर दिया. उसके पति की लाश को दफना दिया.
अफसाना के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मजिस्ट्रेट की देखरेख में शनिवार की शाम शव को कब्रिस्तान के कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. मृतक के पिता मो. वाजिद ने बताया कि 2 सितंबर की रात में खाने-पीने के दौरान उसके बेटे की हत्या कर घर में रख दिया था. वह उस समय नर्वस थे, हत्यारे और गांव वालों ने मिलकर शव को दफना दिया. अब बहू ने थाना में शिकायत की, जिसके बाद आज कब्र से शव को निकाला गया है.
इस घटना के बाद पुलिस ने कब्रिस्तान कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इस घटना के संबंध में फोन पर बातचीत करने के दौरान थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई. शव को कब्रिस्तान के कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा.