हिंदी बेल्ट और सिर्फ इन 2 राज्यों में बहुमत के करीब होगी बीजेपी, बोनस मिलाकर 300 के पार पहुंच जाएगी आंकड़ा: सर्वे

BJP will be close to majority in Hindi belt and only these 2 states, including bonus the figure will cross 300: Survey
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान होने में करीब एक महीने का ही वक्त बाकी है। अप्रैल और मई महीने में आम चुनाव होंगे और माना जा रहा है कि देश भर में 7 चरणों में मतदान होगा। इस बीच अलग-अलग चैनलों के सर्वे भी आने लगे हैं, जिनमें चुनावी अनुमान जाहिर किए गए हैं। सर्वे के मुताबिक राम मंदिर वाले राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा एक बार फिर से जलवा दिखा सकती है। यहां उसका वोट शेयर भी 50 फीसदी के करीब रहेगा और करीब 70 सीटें अकेले ही पा सकती है। वहीं उसकी सहयोगी ‘अपना दल’ को भी 2 सीट मिलने का अनुमान है। सपा के खाते में महज 7 और कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं टाइम्स नाउ चैनल के सर्वे में बिहार का अनुमान पेश किया गया है। इसके मुताबिक नीतीश कुमार के पालाबदल से एनडीए को बड़ा फायदा मिलेगा, लेकिन 2019 से आंकड़ा थोड़ा कम रहेगा। सर्वे में अनुमान जताया गया है कि एनडीए को बिहार में 35 सीटें मिल जाएंगी। वहीं आरजेडी, कांग्रेस और वामदलों के गठजोड़ को 5 सीटें ही मिलेंगी। राज्य में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं। इंडिया टुडे के ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे के मुताबिक भाजपा को हिंदी पट्टी कहे जाने वाले 10 राज्यों में बड़ी बढ़त हासिल हो रही है। अकेले इन्हीं राज्यों से वह 205 सीटें हासिल कर लेगी।

मोदी दिखाएंगे ’56’ वाला दम; AAP तो कांग्रेस से भी कम; दिल्ली का सर्वे

इन राज्यों में यूपी, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल और उत्तराखंड शामिल हैं। इन्हीं राज्यों से भाजपा 200 से ज्यादा सीटें हासिल कर सकती है। बता दें कि गुजरात, महाराष्ट्र में भी भाजपा की अच्छी स्थिति है। गुजरात में 2019 में भी उसने क्लीन स्वीप किया था और यहां कांग्रेस पहले से भी कमजोर दिख रही है। महाराष्ट्र की बात करें तो वहां शरद पवार के हाथ से पार्टी ही छिन चुकी है और उद्धव ठाकरे की शिवसेना पहले ही दोफाड़ है। भाजपा से सीधे मुकाबले में कांग्रेस कमजोर ही नजर आती है। ऐसे में 48 सीटों वाले इस राज्य में भाजपा अब मजबूत होती दिख रही है।

जिन 3 राज्यों में भाजपा की हुई थी जीत, वहां LS चुनाव में अब किसका जलवा

ऐसे में इन दोनों राज्यों में यदि उसे बड़ी जीत मिली तो कुल 12 राज्यों से ही बहुमत का जुगाड़ हो जाएगा। फिर ओडिशा, बंगाल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों से मिलने वाली सीटें उसके लिए बोनस की तरह होंगी। सर्वे को देखते हुए भाजपा अकेले दम पर 300 पार का अनुमान भी लगा सकती है। आइए जानते हैं, हिंदी पट्टी के किस राज्य में कितनी सीटें मिलने का है अनुमान…

यूपी- 72
बिहार- 35
हरियाणा- 8
दिल्ली- 7
राजस्थान- 25
मध्य प्रदेश- 27
छत्तीसगढ़- 10
उत्तराखंड- 5
हिमाचल- 4
झारखंड- 12