Calendar 2023: नए साल में होली, रक्षाबंधन, दिवाली कब है? यहां देखें 2023 के बड़े त्योहारों की पूरी लिस्ट

Calendar 2023: When is Holi, Rakshabandhan, Diwali in the new year? See here the complete list of big festivals of 2023
Calendar 2023: When is Holi, Rakshabandhan, Diwali in the new year? See here the complete list of big festivals of 2023
इस खबर को शेयर करें

Calendar 2023: 2022 खत्म होने के साथ ही लोग 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लोग खुले हाथों से साल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. भारत त्योहारों और संस्कृति की भूमि है और यहां साल भर त्योहार और समारोह होते रहते हैं. होली से लेकर रमज़ान से लेकर दिवाली तक, साल भर कुछ न कुछ चलता रहता है. इनमें से ज्यादातर दिनों में छुट्टियां होती हैं और लोग इन दिनों को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं.

बता दें कि साल 2022 में कई बड़े त्यौहार और छुट्टियां शनिवार या रविवार को पड़े. लेकिन 2023 में आपको बहुत सारे लंबे वीकेंड और सप्ताह के बीच में छुट्टियां मिलने वाली हैं. उदाहरण के तौर पर होली 2023 बुधवार को पड़ रही है जबकि ईद 2023 गुरुवार को पड़ रही है. लेकिन दिवाली के साथ ऐसा नहीं है. दिवाली 12 नवंबर, 2023 को पड़ रही है और इस दिन रविवार है. आइये आपको बताते हैं 2023 के त्योहारों और उनके तारीख के बारे में.

यहां देखें 2023 की छुट्टियों की पूरी लिस्टः

जनवरी 2023

14 जनवरी- लोहड़ी
15 जनवरी- मकर संक्रंति/पोंगल
26 जनवरी- बसंत पंचमी

फरवरी 2023

05 फरवरी- गुरु रविदास जयंती
18 फरवरी- महाशिवरात्रि

मार्च 2023

08 मार्च- होली
22 मार्च- चैत्र नवरात्रि
30 मार्च- राम नवमी

अप्रैल 2023

04 अप्रैल- महावीर जयंती
07 अप्रैल- गुड फ्राइडे
09 अप्रैल- ईस्टर
14 अप्रैल- बैसाखी
22 अप्रैल- अक्षय तृतीया
22 अप्रैल- ईद-उल-फितर

मई 2023

05 मई- बुद्ध पूर्णिमा

जून 2023

20 जून- जगन्नाथ रथ यात्रा
29 जून- बकरीद

जुलाई 2023

03 जुलाई- गुरु पूर्णिमा
28 जुलाई- मुहर्रम

अगस्त 2023

21 अगस्त- नाग पंचमी
29 अगस्त- ओणम
30 अगस्त- रक्षा बंधन

सितंबर 2023

07 सितंबर- जन्माष्टमी
19 सितंबर- गणेश चतुर्थी

अक्टूबर 2023

15 अक्टूबर- शरद नवरात्रि
23 अक्टूबर- महानवमी
24 अक्टूबर- दशहरा
28 अक्टूबर- वाल्मीकि जयंती

नवंबर 2023

01 नवंबर- करवा चौथ
10 नवंबर- धनतेरस
12 नवंबर- दिवाली
14 नवंबर- गोवर्धन पूजा
14 नवंबर- भाई दूज
19 नवंबर- छठ पूजा
19 नवंबर- गुरु नानक जयंती