कोरियोग्राफर गीता कपूर ने बताया क्यों लगाया सिंदूर, बोलीं- ये है सच…

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: कोरियोग्राफर गीता कपूर की कुछ तस्वीरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। इनमें वह सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। बिना शादी के अपनी ‘गीता मां’ को सिंदूर लगाए देख उनके फैन्स हैरान हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने इस बारे में सवाल किया था। अब गीता ने खुद बताया है कि ये तस्वीरें फोटोशॉप्ड नहीं बल्कि असली हैं। उन्होंने सिंदूर लगाने की वजह भी बताई।

बताया नहीं हुई है शादी
गीता कपूर की सिंदूर वाली तस्वीरें देखकर लोग उनकी गुपचुप शादी के कयास लगा रहे हैं। इस पर ETimes से बातचीत में गीता कपूर ने बताया कि उनकी शादी नहीं हुई है। उन्होंने कहा, अगर मेरी शादी होगी तो मैं छिपाऊंगी नहीं। साथ ही अभी मैं शादी कैसे कर सकती हूं, मेरी मां को गुजरे कुछ महीने हुए हैं।

रेखा की तरह हुई थीं तैयार
तस्वीरों के बारे में पूछे जाने पर गीता ने बताया कि तस्वीरें असली हैं। उन्होंने कहा, मैंने सिंदूर लगाया है। ये फोटोज ‘सुपर डांसर 4’ के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें हैं। ये एपिसोड बॉलीवुड की एवरग्रीन हिरोइनों पर है। इसमें हमें उनकी तरह तैयार होना था। मैं रेखाजी की तरह तैयार हूं। वह सिंदूर लगाती हैं तो मैंने भी सिंदूर लगाया है।

जनवरी में हुआ था मां का निधन
गीता कपूर शो पर अक्सर बताती थीं कि उनकी मां उनको शादी के जोड़े में देखना चाहती हैं। हालांकि गीता उनकी यह इच्छा पूरी नहीं कर सकीं। 12 जनवरी 2021 को को गीता की मां इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बताया था कि बीते कुछ साल उनकी मां के लिए बेहद कठिन रहे लेकिन अब उन्हें शांति और मोक्ष मिल गया है।