बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह को सीएम गहलोत ने दिया तोहफा, ब्रांड एंबेसडर बनाया

CM Gehlot gave a gift to bodybuilder Priya Singh, made her a brand ambassador; know everything
CM Gehlot gave a gift to bodybuilder Priya Singh, made her a brand ambassador; know everything
इस खबर को शेयर करें

जयपुर। Priya Singh Rajasthan Bodybuilder News:राजस्थान की गोल्डन गर्ल प्रिया सिंह मेघवाल को गहलोत सरकार ने तोहफा दिया है। राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अपने विभाग का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की पेशकश है। थाईलैंड में हुई वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रिया सिंह राजस्थान की पहली महिला है। बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह अब सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की ब्रांड एंबेसडर बनेगी। मंत्री टीकाराम जूली ने जयपुर में घर जाकर प्रिया सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री ने ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की। बता दें, प्रिया सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम गहलोत से मुलाकात की थी। इस दौरान मंत्री जूली भी मौजूद रहे थे।

प्रिया की शादी 8 साल की उम्र में ही कर दी गई थी

राजस्थान के बीकानेर की मूल रूप से रहने वाली प्रिया की शादी 8 साल की उम्र में ही कर दी गई थी, लेकिन परिवार खराब आर्थिक हालात के चलते प्रिया सिंह ने नौकरी की। प्रिया ने जिम में नौकरी के लिए आवेदन किया। जहां उन्हें उनकी पर्सनैलिटी की वजह से नौकरी मिल गई। इसके बाद दूसरों को देख प्रिया ने जिम में ट्रेनिंग ली और राजस्थान की पहली सफल महिला बॉडी बिल्डर बनी। दो बच्चों की मां प्रिया सिंह मेघवाल ने अपने संघर्ष और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। प्रिया सिंह का कहना है कि बिकनी को लेकर नजरिए के साथ सोच भी बदलनी होगी।

घूंघट में ही भेड़-बकरियां चराती थीं

आपकों बता दें, प्रिया की जब शादी हुई थी तो वो घूंघट में ही भेड़-बकरियां चराती थीं। घर पर उस वक्त चूल्हे पर खाना बनाया जाता था। उसके लिए लकड़ियों की व्यवस्था करनी होती थी। लेकिन 9 घंटे घर से बाहर जिम संभालती हैं। प्रिया की बेटी भी इस बात को समझती है। प्रिया सिंह मेघवाल आज वो लाखों महिलों के लिए प्रेरणा है। सीएम गहलोत ने प्रिया सिंह की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।