कैमूर। अररिया के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 18 में शुक्रवार की रात एक बहू ने दबिया से प्रहार कर सास की हत्या कर दी। घटना के बाद परिजन की सूचना पर नरपतगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जानकारी लेते हुए मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया। मृतका फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 18 निवासी 55 वर्षीय रुकमणी देवी पति जगदीश राम है।
घटना का कारण ससुर के साथ अवैध संबंध का विरोध करना बताया गया है। घटना के बाद नरपतगंज पुलिस ने आरोपी बहू डोमिनी देवी पति रमेश राम एवं ससुर जगदीश राम को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज डीएसपी राम पुकार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कई बिंदुओं पर जांच की। परिजन व स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ किया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि फतेहपुर वार्ड संख्या-18 निवासी जगदीश राम और उनकी बहू डोमनी देवी में अवैध संबंध था। जिसका विरोध लगातार जगदीश राम की पत्नी कर रही थी। इसको लेकर जब शुक्रवार रात जगदीश राम गांव में ही भोज खाने के लिए गए थे। तभी सुनियोजित तरीके से बहू ने सोए अवस्था में सास रुकमणी देवी को दबीया से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी।