डिलीवरी के बाद दर्द से गुजर रहीं दीपिका कक्कड़, बताया किस पर गया है बेबी ब्वॉय

Deepika Kakkar going through pain after delivery, told on whom the baby boy has gone
Deepika Kakkar going through pain after delivery, told on whom the baby boy has gone
इस खबर को शेयर करें

मुंबई: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल ही में माता-पिता बने हैं। दीपिका ने प्रीमेच्योर बच्चे को जन्म दिया। अभी वह अस्पताल में भर्ती हैं। डिलीवरी के बाद दीपिका पहली बार व्लॉग में आईं। शोएब के साथ उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट दी। साथ ही बताया कि बेबी ब्वॉय कैसा है। शोएब ने यह व्लॉग शेयर किया है। सबसे पहले वह बताते हैं कि डिलीवरी की डेट जुलाई के तीसरे और चौथे हफ्ते में थी लेकिन शायद बेबी को अब इंतजार नहीं हुआ। सबकुछ अभी पहले से बेहतर है। बेबी को अभी भी एनआईसीयू में रखा जाएगा। दीपिका को दर्द है क्योंकि सी-सेक्शन हुआ है और टांके लगे हैं। वह और दीपिका बच्चे को देखने जाते हैं और उसे टच देकर आते हैं। उनके अलावा परिवार का कोई सदस्य अभी बच्चे को देख नहीं पाया है।

‘बच्चे को देखने का अलग अहसास’
आगे दीपिका ने बताया कि वह पहले से ठीक हैं। दर्द है लेकिन हीलिंग पीरियड तो 8 हफ्तों का होता है। वह दो बार बच्चे को देखने जाती हैं जो उनके लिए एनर्जी डोज होता है। शोएब ने कहा कि ‘एक अलग ही फीलिंग होती है हालांकि ऐसे देखना अच्छा नहीं लगता लेकिन तब भी डॉक्टर्स बोलते हैं कि जाओ। एक दिन मैं 24 घंटे नहीं गया क्योंकि मेरी हिम्मत ही नहीं हुई कि जाऊं देखूं लेकिन डॉक्टर ने कहा कि जाओ उसको टच दो। उसे अहसास होगा।’

शोएब पर गया है बेटा
आगे दीपिका ने कहा कि, ‘मैं भी प्रीमेच्योर हुई थी। मेरी मां ने कहा कि बिल्कुल दीपिका की तरह हुआ है। मैं बहुत प्रीमेच्योर हुई थी। 7 महीने में मैं पैदा हो गई थी। हर दिन के साथ बेबी में सुधार आ रहा है। यह देखकर अच्छा लगता है। आस-पास बच्चे हैं उन्हें देखकर भी अच्छा लगता है।’ दीपिका ने बताया बेबी शोएब पर गया है। डिलीवरी से पहले डॉक्टर ने दीपिका से पूछा कि उन्हें क्या लगता है कि क्या होगा तो उन्होंने कहा लड़का होगा। 5 मिनट बाद ही डॉक्टर ने बताया कि लड़का हुआ। वह बेहद खुश हुईं। उन्होंने इस पूरे प्रॉसेस को काफी एंजॉय किया।

प्रोडक्शन हाउस का किया शुक्रिया
शोएब के बर्थडे के एक दिन बाद ही बच्चे का जन्म हुआ। उन्होंने बताया कि उस दिन जन्मदिन सेलिब्रेशन के बाद सभी लोग बैठे ही थे और बातें कर रहे थे। तभी रात में दीपिका को लेकर अस्तपाल पहुंचना पड़ा। शोएब ने आगे कहा कि बच्चे के लिए वह काम से 3-4 महीने का ब्रेक लेना चाहते हैं। इस वक्त वह सीरियल जुगनी कर रहे हैं। उन्होंने प्रोडक्शन हाउस में बात की और किसी ने कुछ नहीं कहा। प्रोडक्शन हाउस ने उनका बहुत सपोर्ट किया। ऐसा कोई दूसरा नहीं करता। प्रोडक्शन हाउस ने उनके काम के घंटे कम कर दिए। साथ ही छुट्टियां भी दे दीं। उन्होंने इसके लिए उनका शुक्रिया करते हैं।