बुजुर्ग पत्नी ने 72 साल के पति को जिंदा जलाया, वजह जानकर पुलिस भी हैरान

Elderly wife burnt alive 72 year old husband, police also surprised to know the reason
Elderly wife burnt alive 72 year old husband, police also surprised to know the reason
इस खबर को शेयर करें

शालीमार: दिल्ली के शालीमार में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग पत्नी ने अपने ही 72 वर्षीय पति को जिंदा जला दिया। उसे गंभीर रूप से झुलसी हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां वो जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह जानकर पुलिस अधिकारी भी सकते में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना दिल्ली के शालीमार बाग की है। 21 नवंबर की रात को 70 वर्षीय महिला ने 72 वर्षीय बुजुर्ग पति पर केरोसिन डाल दिया। इससे पहले कि बुजुर्ग कुछ समझ पाता, उसकी पत्नी ने उसे आग लगा दी। बुजुर्ग खुद को आग की लपटों में घिरा देख तुरंत बाहर की ओर दौड़ा। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और अस्पताल पहुंचाया। बुजुर्ग 80 फीसद से अधिक झुलस चुके हैं। ऐसे में उन्हें एम्स में रेफर किया गया है।

इस बात को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्नी किसी शादी समारोह में गई थी। घर लौटने पर उसका अपने पति से विवाद हो गया। पड़ोसियों से पता चला है कि आरोपी महिला संपत्ति अपने नाम कराना चाहती है। वो लंबे समय से दबाव बना रही थी, लेकिन पति ने इनकार कर दिया था। 21 नवंबर की रात को जब दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो शोर सबने सुना। इसके बाद आरोपी महिला छत पर चली गई। इस दौरान बुजुर्ग पति भी सो गया। रात को अचानक महिला आई और उस पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी।

बहु-बेटों ने पहुंचाया अस्पताल
बुजुर्ग आग की लपटें में घिरा पाकर शोर मचाता हुआ बाहर की ओर दौड़ा। चिल्लाने की आवाज सुनकर बुजुर्ग का बेटा और बहु भी जाग गए। बेटे ने अपने पिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स रेफर कर दिया गया। बुजुर्ग 85 फीसद झुलसा है, लिहाजा उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी है।

इस वजह से हुआ विवाद
पुलिस का कहना है कि इस बुजुर्ग ने कुछ समय पहले शालीमार स्थित एक मकान पत्नी की मर्जी के खिलाफ बेच दिया। उसे बेचकर उसने बल्लभगढ़ में प्रॉपर्टी खरीद ली। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था। पत्नी दबाव बना रही थी कि इस मकान को उसके नाम किया जाए। बुजुर्ग ने प्रॉपर्टी उसके नाम करने से मना कर दिया, इसी बात से नाराज होकर उसे जान से मारने की वारदात कर दी। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।