फेसबुक LIVE पर मुंबई में उद्धव गुट के नेता पर फायरिंग, अस्पताल में मौत, हमलावर ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

Firing on Uddhav faction leader in Mumbai on Facebook LIVE, death in hospital, attacker commits suicide, watch video
Firing on Uddhav faction leader in Mumbai on Facebook LIVE, death in hospital, attacker commits suicide, watch video
इस खबर को शेयर करें

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे में बीजेपी विधायक के गोलीकांड के बाद मुंबई में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। फेसबुक लाइव के दौरान उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोषालकर (Abhishek Ghosalkar) पर साथ में बैठे युवक ने फायरिंग कर दी। इसमें घोषालकर बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें इलाज के अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई, तो दूसरी तरफ अभिषेक घोषालकर पर फायरिंग करने वाले मोरिस नाम के शख्स ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। अभिषेक घोषालकर के फेसबुक पर लाइव पर होने के कारण यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मुंबई में यह खौफनाक घटना दहिसर इलाके में हुई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में अभिषेक घोषालकर पर गोलियां दागने वाले मोरिस का क्रिमिनल रेकॉर्ड सामने आया है। उस पर कई केस दर्ज हाने की बात समाने आई है।

पूर्व विधायक के बेटे हैं अभिषेक
अभिषेक घोषालकर को मुंबई के करुणा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें बचाने की काफी कोशिशें की गईं, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई। मुंबई में इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। इससे पहले मुंबई से सटे ठाणे में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने थाने में शिवसेना शिंदे गुट के नेता पर फायरिंग कर दी थी। अभिषेक घोषालकर शिवसेना यूबीटी नेता विनोद घोषालकर के बेटे हैं। पुलिस की शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यह घटना आपसी रंजिश के चलते हुई है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश देखने को मिला है। शिवसेना यूबीटी ने पर पार्टी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा है कि महाराष्ट्र में इस समय अराजकता का माहौल है।

खत्म हुआ लाइव, दाग की गोलियां

सामने आया है कि अभिषेक घोषालकर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला कोई और नहीं था, बल्कि जिस शख्स (मॉरिस) के साथ वे बैठकर फेसबुक लाइव कर रहे थे। उसी ने फेसबुक लाइव के खत्म होने ही ताबड़तोड़ तारीके से गोलियां बरसा दीं। वीडियो में गोली लगने पर अभिषेक के मुंह से चीख भी निकली। पहली गोली उन्हें पेट में लगी। अभिषेक घोषालकर के पिता विनोद घोषालकर 2009 में शिवसेना के टिकट पर जीतकर विधायक बने थे। इससे पहले वह ग्रेटर मुंबई इलाके में पार्षद थे। वर्तमान में अभिषेक घोषालकर भी पार्षद थे।