Free Fire MAX का सर्वर हुआ डाउन, जानें दोबारा कब से आप खेल पाएंगे गेम

Free Fire MAX server down, know when you will be able to play the game again
Free Fire MAX server down, know when you will be able to play the game again
इस खबर को शेयर करें

Free Fire MAX का फैनबेस भारत में काफी बड़ा है। इस वजह से इस गेम में आने वाला कोई भी नया अपडेट गेमर्स के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर होती है। ऐसे में अगर फ्री फायर मैक्स का सर्वर डाउन हो जाए तो मुश्किलें और भी बढ़ जाती है। आज ऐसा ही कुछ हुआ है। फ्री फायर मैक्स का सर्वर पिछले कुछ घंटों से डाउन है और अगले कुछ घंटों के लिए डाउन ही रहेगा।

हालांकि इसका कारण फ्री फायर मैक्स में आने वाला नया पैच अपडेट यानी OB34 अपडेट है। आज Free Fire MAX में OB34 Update को रिलीज किया जा रहा है। इस वजह से डेवलपर्स ने फ्री फायर मैक्स की मेनटेनेंस की वजह से इसके सर्वर को डाउन किया है।

शाम तक डाउन रहेगा फ्री फायर मैक्स का सर्वर
अगर आप अभी फ्री फायर मैक्स को खोलने की कोशिश करेंगे तो आपको स्क्रीन पर एक एरर मैसेज दिखाई देगा। आपको बता दें कि फ्री फायर मैक्स का मेनटेनेंस टाइम भारतीय समयानुसार शाम 5:10 मिनट तक चलेगा। गेमर्स के पास इस समय तक इंतजार करने के अलावा दूसरा कोई ऑप्शन नहीं है।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि फ्री फायर मैक्स का नया अपडेट कुछ ही घंटों के बाद कुछ खास ऐप्स के जरिए डाउनलोड किया जा सकेगा। हालांकि उसके लिए भी गेमर्स को पहले सर्वर के रिस्टार्ट होने का इंतजार करना पड़ेगा।

500MB तक हो सकता है डाउनलोड साइज
Free Fire MAX OB34 update का फाइल साइज एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 500MB के आस-पास हो सकता है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं iOS डिवाइस के लिए इसका डाउनलोड साइज थोड़े कम एमबी का हो सकता है, जिसे यूजर्स एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

फ्री फायर मैक्स में नए अपडेट के आने के बाद यूजर्स को कुछ खास रिवॉर्ड्स भी पाने का मौका होगा। इनमें Magic Cube, Luck Royale Vouchers और Gun skin समेत कई खास आइटम्स मौजूद हैं।