Almonds: स्वादिष्ट बादाम के सेवन से एक-दो नहीं बल्कि कई तरह के लाभ मिलते हैं. बादाम के सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में मध्य प्रदेश का आयुष विभाग भी विस्तार से जानकारी देता है. इतना ही नहीं मध्य प्रदेश का आयुष विभाग दिमाग के लिए बादाम को सबसे आसान इलाज बताता है. दरअसल, बादाम को दिमाग का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है. क्योंकि, बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सीधे दिमाग की कोशिकाओं को पोषण देते हैं.
हार्ट अटैक का कम खतरा
बादाम के नियमित सेवन से आपकी याददाश्त तेज होती है और एकाग्रता भी बढ़ती है. इसके अलावा आपके दिमाग की कार्यक्षमता भी कई गुना बेहतर हो जाती है. बादाम बच्चों, बड़ी उम्र के लोगों और परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के साथ-साथ ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए बेहद लाभकारी होता है. हालांकि, बादाम के फायदे सिर्फ दिमाग तक ही सीमित नहीं हैं. बादाम हमारे दिल के लिए भी काफी बेहतरीन माना जाता है. इसमें मौजूद गुड कोलेस्ट्रॉल, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे हमें हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है. एक्सपर्ट के अनुसार जो इंसान प्रतिदिन 4 या 5 बादाम खाना है उसका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.
त्वचा के लिए फायदेमंद
बादाम खाने वाले इंसान को वजन बढ़ने का डर भी नहीं रहता है. क्योंकि, बादाम में हेल्दी फैट और फाइबर होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे भूख कम लगती है. बादाम को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सुरक्षित माना जाता है, ये ब्लड शुगर के लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है. इसके अलावा त्वचा और बालों के लिए तो बादाम किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट से कम नहीं है. इसके अंदर मौजूद विटामिन ई हमारे चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को रोकता है तो साथ में चेहरे को चमकदार भी बनाता है और बालों का झड़ना भी कम करता है. बादाम के सेवन से इसके अंदर मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम प्रतिदिन हमारी हड्डियों को भी मजबूती देता हैं.