हिमाचल में आज 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्‍खलन का भी खतरा, बरतें सावधानी

इस खबर को शेयर करें

शिमला। Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश की पूरी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लाहुल स्पीति को छोड़ सभी जिलों में आंधी चलने, बिजली गिरने और भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। भारी वर्षा के कारण भूस्खलन की आशंका जताई गई है। इससे बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था बाधित हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। भारी वर्षा व भूस्खलन के कारण 14 मकानों और तीन पशुशालाओं को नुकसान पहुंचा है। 55 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जबकि 35 ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित है।

शनिवार को पालमपुर में 44, कांगड़ा में 41, मनाली में 17, भुंतर में तीन और शिमला में दो मिलीमीटर वर्षा हुई। कुल्लू में 32, मंडी में 16, चंबा में दो और बिलासपुर व कांगड़ा में एक-एक सड़क बंद है। भारी बारिश के दौरान सार्वजनिक सेवाएं बाधित हो सकती हैं। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

07 जुलाई, 27, 17
08 अगस्त, 27, 17
ऊना

07 जुलाई, 33, 24
08 अगस्त, 33, 24
कांगड़ा

07 जुलाई, 34, 21
08 अगस्त, 34, 21
कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
शिमला, 16.2, 23.2
सुंदरनगर, 22.1, 32.5
भुंतर, 21.3, 31.2
कल्पा, 14.5, 22.8
धर्मशाला, 21.2, 28.0
ऊना, 23.2, 35.6
नाहन, 24.2, 28.7
केलंग, 11.9, 19.0
सोलन, 19.8, 31.5